List of Trains Cancelled Today: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन, ये ट्रेनें आज रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले देखें लिस्ट

पंजाब के किसानों का रेल रोको आंदोलन का आज तीसर दिन है. पंजाब के किसान केंद्र सरकार से नाराज हैं जिसके चलते 28 सितंबर से रेल रोको आंदोलन की शुरुआत हुई थी. किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने आज कुछ ट्रेनें रद्द की हैं. देखें लिस्ट.

Advertisement
Rail Roko Andolan (Pic Credit: ANI Video Screengrab) Rail Roko Andolan (Pic Credit: ANI Video Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST

पंजाब के किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ 28 सितंबर से रेल रोको आंदोलन की शुरुआत की थी. किसानों का ये आंदोलन आज यानी 30 सितंबर तक जारी रहने वाला है. रेल रोको आंदोलन के चलते आज रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है. यात्रियों को रद्द हुई ट्रेनों के चलते परेशानी ना हो इसलिए रेलवे ने रद्द ट्रेनों की सूची भी जारी की है. 

Advertisement

रेलवे ने रद्द कीं ये ट्रेनें

गाड़ी संख्या 04754 श्रीगंगानगर-बठिंडा पैसेंजर स्पेशल

गाड़ी संख्या 04755 बठिंडा-श्रीगंगानगर पैसेंजर स्पेशल

गाड़ी संख्या 04753 बठिंडा-श्रीगंगानगर पैसेंजर स्पेशल

गाड़ी संख्या 14601 फिरोजपुर कैंट-हनुमानगढ़

गाड़ी संख्या 14602 हनुमानगढ़-फिरोजपुर कैंट

किसानों की क्या है मांग? 
किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे कई किसानों के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे. इनमें से कई किसानों के ऊपर दर्ज मामले वापस नहीं हो पाए हैं. किसानों की मांग है कि इन मामलों को जल्द से जल्द वापस लिया जाए. इसके अलावा लखीमपुर खीरी कांड को लेकर किसान मुखर हैं. उनका कहना है कि इस मामले में अभी तक इंसाफ नहीं हो पाया. उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ मिलना चाहिए. 

50 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दे सरकार
साथ ही किसानों ने प्रदेश में कई जगहों पर आई बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के 50000 करोड रुपए के पैकेज की मांग की है. इसके अलावा  किसानों ने एमएसपी कानून गारंटी कानून बनाने, मनरेगा योजना के तहत हर साल 200 दिन का रोजगार, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों और मजदूरों का कुल कर्ज खत्म करने की भी मांग पर वे अड़े हैं.

बता दें कि पिछले दिनों इन्हीं मांगों को लेकर 21 अगस्त को चंडीगढ़ कूच किया था. इसे विफल करने के लिए पंजाब सरकार ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »