Indian Railways: नांदेड़-टनकपुर के बीच चलेगी वीकली एक्सप्रेस ट्रेन, देखें स्टॉपेज और टाइम शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नांदेड़ और टनकपुर के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. टनकपुर-नांदेड स्पेशल ट्रेन की नियमित सेवा 12 जुलाई से नांदेड़ से तथा 14 जुलाई से टनकपुर से शुरू होगी.

Advertisement
यह स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई से नांदेड़ से और 14 जुलाई से टनकपुर से शुरू होगी (File Photo-ITG) यह स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई से नांदेड़ से और 14 जुलाई से टनकपुर से शुरू होगी (File Photo-ITG)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार नई ट्रेनों की घोषणा कर रहा है. इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन ने नांदेड़ से टनकपुर के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे के मुताबिक, 06 जुलाई, 2026 को गाड़ी संख्या 05012 टनकपुर-नांदेड स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन किया जा रहा है. जबकि 17631/17632 नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन नांदेर से 12 जुलाई, 2026 से प्रत्येक रविवार को तथा टनकपुर से 14 जुलाई, 2026 से प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि इस साप्ताहिक ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

Advertisement

देखें उद्घाटन स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग :
06 जुलाई, 2026 को चलने वाली 05012 टनकपुर-नांदेड़ उद्घाटन स्पेशल ट्रेन टनकपुर से 10.45 बजे चलकर पीलीभीत से 11.42 बजे, इज्जतनगर से 12.38 बजे, बरेली जं. से 13.35 बजे, बदायूं से 14.12 बजे, कासगंज से 15.40 बजे, मथुरा से 17.50 बजे, आगरा कैंट से 19.10 बजे, धौलपुर से 20.12 बजे, ग्वालियर से 22.00 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 00.00 बजे, दूसरे दिन ललितपुर से 00.59 बजे, बीना से 02.08 बजे, रानी कमलापति से 04.00 बजे, इटारसी से 05.35 बजे, खण्डवा से 08.00 बजे, मलकापुर से 10.12 बजे, अकोला से 12.10 बजे, वाशिम से 13.36 बजे, हिंगोली से 14.21 बजे, बसमत से 15.00 बजे, पूर्णा से 15.55 बजे छूटकर नांदेड़ 18.00 बजे पहुंचेगी

.इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे.

Advertisement

देखें नियमित रूप से चलने वाली नांदेड़-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 17631 नांदेड़ -टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 जुलाई, 2026 से प्रत्येक रविवार को नांदेड़ से 23.40 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन पूर्णा से 00.50 बजे, बसमत से 01.30 बजे, हिंगोली से 02.35 बजे, वाशिम से 03.55 बजे, अकोला से 05.45 बजे, मलकापुर से 06.45 बजे, खण्डवा से 09.30 बजे, इटारसी से 12.05 बजे, रानी कमलापति से 13.45 बजे, बीना से 16.00 बजे, ललितपुर से 16.41 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 18.05 बजे, ग्वालियर से 19.12 बजे, धौलपुर से 21.00 बजे, आगरा कैंट से 21.55 बजे, मथुरा जं. से 22.55 बजे, तीसरे दिन कासगंज से 00.40 बजे, बदायूं से 01.32 बजे, बरेली जं. से 02.30 बजे, इज्जतनगर से 03.02 बजे, पीलीभीत से 04.05 बजे तथा खटीमा से 04.53 बजे छूटकर टनकपुर 05.55 बजे पहुंचेगी.

वहीं, ट्रेन नंबर 17632 टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 14 जुलाई, 2026 से प्रत्येक मंगलवार को टनकपुर से 09.00 बजे प्रस्थान करके खटीमा से 09.29 बजे, पीलीभीत से 10.05 बजे, इज्जतनगर से 11.02 बजे, बरेली जं. से 11.32 बजे, बदायूं से 12.12 बजे, कासगंज से 13.25 बजे, मथुरा जं. से 16.55 बजे, आगरा कैंट से 17.55 बजे, धौलपुर से 18.55 बजे, ग्वालियर से 20.42 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 22.30 बजे, ललितपुर से 23.36 बजे, दूसरे दिन बीना से 00.53 बजे, रानी कमलापति से 02.50 बजे, इटारसी से 04.20 बजे, खण्डवा से 06.46 बजे, मलकापुर से 08.55 बजे, अकोला से 10.55 बजे, वाशिम से 12.20 बजे, हिंगोली से 13.05 बजे, बसमत से 13.45 बजे तथा पूर्णा से 14.50 बजे छूटकर नांदेड़ 16.30 बजे पहुंचेगी.

Advertisement

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, पेंट्रीकार का 01, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »