आपदा अलर्ट अब तुरंत मोबाइल तक पहुंचेगा, स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया लॉन्च

देश में पहली बार स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम लॉन्च किया गया है, जिससे आपदा के समय लोगों तक तुरंत चेतावनी पहुंचाई जा सकेगी. इस सिस्टम का राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया.

Advertisement
योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (Photo: PTI) योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (Photo: PTI)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:43 AM IST

भारत में अब तक जब कोई आपदा आती थी तो लोगों को SMS या ऐप के जरिए अलर्ट मिलता था. लेकिन इसमें कई दिक्कतें थीं. इंटरनेट न हो, ऐप न हो या SMS की सीमा हो तो अलर्ट नहीं पहुंचता था. अब इस सब की जरूरत नहीं रहेगी. 

भारत ने पहली बार अपना खुद का स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम लॉन्च किया है. इसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया. लॉन्च के साथ ही एक साथ 12 करोड़ मोबाइल यूजर्स को अलर्ट मैसेज भेजा गया. यह सिस्टम पूरी तरह भारत में बना है और बिना इंटरनेट, बिना ऐप और बिना किसी सब्सक्रिप्शन के हर मोबाइल तक पहुंचेगा. 

Advertisement

इस सिस्टम के जरिए भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने और गैस लीकेज जैसी आपदाओं के लिए तुरंत अलर्ट मिलेगा. यानी जैसे ही कहीं खतरा होगा, उस इलाके के सभी मोबाइल पर फौरन चेतावनी पहुंच जाएगी.

यह सिस्टम कहां-कहां काम करेगा?

यह सिस्टम देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया है. यह सभी टेलीकॉम नेटवर्क से जुड़ा है यानी चाहे जिस कंपनी का सिम हो, जियो हो, एयरटेल हो या कोई और, सभी को अलर्ट मिलेगा.

22 भाषाओं में मिलेगा अलर्ट

भारत एक बहुभाषी देश है और हर इलाके के लोग अलग भाषा बोलते हैं. इसीलिए इस सिस्टम को 22 भारतीय भाषाओं में अलर्ट देने के लिए तैयार किया गया है. यानी चाहे कोई हिंदी समझे या तमिल, तेलुगु, मराठी, बांग्ला या कोई और भाषा, उसे उसी की भाषा में चेतावनी मिलेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुझे लगा मिसाइलें आ रही हैं... सरकार ने भेजा मोबाइल पर अलर्ट, लोग ऐसे डरें

SACHET प्लेटफॉर्म से क्या संबंध है?

भारत में पहले से SACHET नाम का एक आपदा अलर्ट प्लेटफॉर्म काम करता था लेकिन वो SMS पर निर्भर था. SMS की अपनी सीमाएं होती हैं जैसे बड़ी आपदा में नेटवर्क जाम हो जाता है और SMS नहीं पहुंचते. यह नया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम SACHET को और मजबूत बनाएगा और SMS की इन सीमाओं को खत्म करेगा.

लॉन्च के दिन क्या हुआ?

लॉन्च के साथ ही एक साथ 12 करोड़ मोबाइल यूजर्स को अलर्ट मैसेज भेजा गया जो इस सिस्टम की ताकत दिखाता है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement