मुझे लगा मिसाइलें आ रही हैं... सरकार ने भेजा मोबाइल पर अलर्ट, लोग ऐसे डरें

भारत में कई लोगों के फोन पर अचानक तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट आया, जिससे लोग थोड़ा डर गए. बाद में पता चला कि यह कोई खतरा नहीं, बल्कि सरकार द्वारा आपदा चेतावनी सिस्टम टेस्ट थी. एक्स पर लोगों ने मजेदार मीम्स बनाकर शेयर करना शुरू कर दिया, जिससे यह मामला और भी चर्चा में आ गया.

Advertisement
 एक्स पर लोगों ने मजेदार मीम्स बनाकर शेयर करना शुरू कर दिया है. (Photo: X) एक्स पर लोगों ने मजेदार मीम्स बनाकर शेयर करना शुरू कर दिया है. (Photo: X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

भारत सरकार एक खास सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है, जिसके जरिए आपात स्थिति में लोगों के फोन पर तुरंत अलर्ट भेजा जा सके. आज कई लोगों के फोन पर ऐसा अलर्ट मैसेज आया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. इस मैसेज में साफ लिखा था कि यह सिर्फ एक टेस्ट है, इसलिए लोगों को घबराने या कोई प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है. फोन पर अचानक तेज आवाज के साथ एक अलर्ट मैसेज आने के बाद  सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. लोग हैरान रह गए क्योंकि फोन में अचानक सायरन जैसी आवाज आई और स्क्रीन पर एक मैसेज दिखा. 

Advertisement

लेकिन असल में यह कोई खतरा नहीं था, बल्कि सरकार द्वारा किया जा रहा एक टेस्ट था. यह मैसेज भारत सरकार के सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का हिस्सा है. इसका मकसद यह चेक करना है कि अगर भविष्य में कोई बड़ी आपदा (जैसे भूकंप, बाढ़ या तूफान) आती है, तो लोगों तक तुरंत चेतावनी कैसे पहुंचाई जाए. इस सिस्टम के जरिए एक साथ लाखों लोगों के फोन पर मैसेज भेजा जा सकता है, चाहे नेटवर्क स्लो ही क्यों न हो. यही वजह है कि यह एसएमएस से ज्यादा तेज और असरदार माना जाता है.  पूरे देश में इस सिस्टम की टेस्टिंग की गई, जिसमें लोगों के फोन पर इमरजेंसी अलर्ट या एक्सट्रिमली सिवियर जैसे मैसेज आए और तेज अलार्म बजा.

सोशल मीडिया पर बने मजेदार मीम्स
इस अलर्ट के बाद सोशल मीडिया, एक्स और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में शेयर करना शुरू कर दिया. कुछ वायरल मीम्स में लोग लिख रहे थे-फोन ने ऐसे चिल्लाया जैसे दुनिया खत्म होने वाली हो, दिल धड़क गया, लगा कुछ बड़ा हो गया. सुबह-सुबह फोन ने डराकर नींद उड़ा दी.

Advertisement

एक यूजर ने मजाक में लिखा- Alarm लगाना भूल गया था, सरकार ने खुद जगा दिया.

दूसरे ने लिखा- इतना तेज अलर्ट आया कि लगा फोन फट जाएगा. कई लोगों ने इसे स्कूल की फायर ड्रिल से तुलना की. बस फर्क इतना है कि यहां कोई टीचर नहीं था, सिर्फ फोन चिल्ला रहा था.

अतुल्य ने लिखा-हॉरर फिल्म देख रहा था और अचानक से ये सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट आ गया. सुनीता नाम की यूजर ने लिखा-किसी कमजोर व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ जाएगा.

बेहतर रिंगर के लिए GOI स्क्रॉल करें!  एक यूजर ने लिखा- मुझे यह सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट मिला और एक पल के लिए मुझे लगा कि हम युद्ध में शामिल हो गए हैं.


ऋषि नाम के यूजर ने लिखा- मेरे फोन में पैनिक मोड चालू हो गया और उस पर अत्यंत गंभीर चेतावनी लिखा आ गया. 

एक यूजर ने लिखा-

अमरजीत सिंह ने लिखा-हाहाहा ये क्या है? मैं सो रहा था और मेरे फोन पर ये बहुत तेज अलर्ट मैसेज आया. मुझे लगा मिसाइलें आ रही हैं.

कुछ लोग इस अलर्ट से घबरा भी गए, क्योंकि उन्हें पहले से पता नहीं था कि यह सिर्फ टेस्ट है.

 

लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, उन्होंने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेना शुरू कर दिया और मीम्स बनाकर शेयर करने लगे.

Advertisement

होलीपन नाम के यूजर ने लिखा-भारत सरकार की इस अधिसूचना ने तो मुझे लगभग दिल का दौरा ही दे दिया था.

अमित नाम के यूजर ने लिखा-मैं तुरंत ट्विटर पर यह देखने के लिए भागा कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है या यह सरकार की ओर से आपदा की चेतावनी का कोई वास्तविक संदेश है.

सरकार का यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर चेतावनी मिल सके. ऐसे अलर्ट आने पर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई बार ये सिर्फ टेस्ट होते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »