हिंदू सेना ने की 'आदिपुरुष' पर बैन की मांग, नरोत्तम मिश्रा ने लिखी डायरेक्टर को चिट्ठी

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी आदिपुरुष (Adipurush) का टीजर रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया है. फिल्म में हनुमानजी के लुक को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है. कोई फिल्म को बैन करने की मांग कर रहा है तो कोई फिल्म से कई सीन हटाने के लिए कह रहा है. फिल्म में प्रभास को श्रीराम तो कृति सेनन को मां सीता के रोल में दिखाया गया है. रावण के रोल में सैफ अली खान और देवदत्त गजानन नागे ने हनुमान को रोल निभाया है.

Advertisement
अगले साल जनवरी में रिलीज होगी फिल्म आदिपुरुष अगले साल जनवरी में रिलीज होगी फिल्म आदिपुरुष

राम किंकर सिंह / रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली/भोपाल,
  • 04 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

अभिनेता प्रभास और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. एक ओर जहां हिंदू सेना ने फिल्म को बैन करने की मांग की है, वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म से धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले सीन को हटाने की मांग की है.

हिंदू सेना ने फिल्म आदिपुरुष पर बैन लगाने के लिए सूचना प्रसारण सचिव को पत्र लिखा है. हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि विदेशी फंडिंग से भगवान श्री रामजी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. पैसे कमाने के लिए हमारे धर्म ग्रंथ रामायण से छेड़छाड़ करना गलत है. आधुनिकता के नाम पर रामायण को गेम के रूप में प्रसारित करना गलत. इससे हिन्दू की भावना आहत होगी इसलिए  इस फिल्म पर रोक लगाई जाए.

Advertisement

नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत को पत्र लिखकर कहा- मेरे संज्ञान में आपकी आने वाली फिल्म आदिपुरुष का टीजर आया है. इसमें भारतीय धार्मिक आस्थाओं के प्रतीकों का चित्रण जिस तरह से किया गया है, उस पर जन सामान्य को आपत्ति होना स्वाभाविक है.

ध्यान रखें, भविष्य में न हो ऐसी गलती

गृहमंत्री ने लिखा कि किसी भी फिल्म निर्माता से हमारे आराध्य भगवानों का इस तरह से चित्रण करने की उम्मीद नहीं की जाती है. टीजर को देखकर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होना स्वाभाविक हैं.

उन्होंने आगे लिखा- मेरा आपसे आग्रह है कि बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म में इस तरह के चित्रण को हटा दें और भविष्य में इस तरह की गलती न हो इसका ध्यान रखें.

हनुमानजी के वस्त्र चमड़े के दिखाए: नरोत्तम

Advertisement

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने Aajtak से बातचीत में कहा, फिल्म में हनुमान जी के अंगवस्त्र चमड़े के दिखाए गए हैं जबकि हनुमान चालीसा में लिखा है- 'कानन कुंडल कुंचित केसा, हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे कांधे मूंज जनेऊ साजे' यानी हनुमान जी के वस्त्रों तक का जिक्र है, लेकिन यह इन्होंने हनुमान जी को क्या पहना दिखाया है?

फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हर बार इनको हमारे ही भगवान क्यों दिखते हैं? किसी और के भगवान पर यह क्यों नहीं बनाते? है हिम्मत?

12 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

आदिपुरुष फिल्म हिंदी समेत सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी. ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास को भगवान श्रीराम और कृति सेनन को माता सीता के रूप में दिखाया गया है. जबकि इस मूवी में रावण का रोल सैफ अली खान, लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह निभा रहे हैं और हनुमान के किरदार में देवदत्त नागे दिखेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »