ओडिशा के बड़गड़ में तेज रफ्तार SUV की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 2 घायल

ओडिशा के बड़गड़ जिले में सोहेला-पड़मपुर रोड पर तेज रफ्तार SUV के खड़े ट्रक से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर). AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).

aajtak.in

  • बरगढ़,
  • 28 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

ओडिशा के बरगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार SUV ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सोहेला-पड़मपुर रोड पर हुई. छत्तीसगढ़ पंजीकृत कार में एक परिवार और उनका चालक सवार थे और तेज रफ्तार में थी. इस दौरान अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और SUV सीधे खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

ये भी पढ़ें- Karnataka: खिलौने की तरह 4 बार पलटी कार, हवा में 2 लोग... कर्नाटक में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट का VIDEO

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य

दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दो अन्य घायलों की हालत बेहद गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

Advertisement

मामले में जांच जारी

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना की असल वजह क्या थी. शुरुआती जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भीषण टक्कर हुई. वहीं, पुलिस ने लोगों से सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »