'की-होल' बता कर दी हार्ट की सर्जरी, ऑपरेशन टेबल पर ही महिला की हो गई मौत

कन्नूर के परियाराम मेडिकल कॉलेज में हार्ट सर्जरी के दौरान 47 वर्षीय फातिमा की मौत हो गई. परिवार ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि उन्हें पहले 'की-होल' सर्जरी की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में ऑपरेशन को बाईपास सर्जरी में बदल दिया गया.

Advertisement
महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा करते परिजन. (Photo: Screengrabs) महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा करते परिजन. (Photo: Screengrabs)

शिबिमोल

  • कन्नूर,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

केरल के कन्नूर स्थित परियाराम मेडिकल कॉलेज में हार्ट सर्जरी के दौरान 47 वर्षीय महिला फातिमा की मौत के बाद हड़कंप मच गया. मृतका के परिवार ने अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है. शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने भी घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

परिवार के मुताबिक फातिमा को इलाज के लिए परियाराम मेडिकल कॉलेज लाया गया था. डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि उनकी 'की-होल' सर्जरी की जाएगी. हालांकि, परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान प्रक्रिया को बदलकर बाईपास सर्जरी कर दी गई और इस बदलाव की उन्हें जानकारी नहीं दी गई.

परिजनों का दावा है कि सर्जरी के दौरान फातिमा की हालत अचानक गंभीर हो गई. ऑपरेशन के दौरान एक आपातकालीन स्थिति पैदा हुई, लेकिन डॉक्टरों ने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी. कुछ समय बाद महिला की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और इलाज के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया पर सवाल उठाए.

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
परिवार की शिकायत के आधार पर परियाराम पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब मौत की परिस्थितियों और इलाज के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. अधिकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके.

Advertisement

वहीं, अस्पताल प्रशासन ने मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं. घटना के विरोध में CPIM की युवा शाखा DYFI ने मेडिकल कॉलेज की ओर विरोध मार्च भी निकाला. फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि महिला की मौत की असल वजह क्या थी और इसमें किसी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »