चेन्नई में दिखा रफ्तार का कहर, ओवर स्पीड कार के पलटने से लॉ कॉलेज के चार स्टूडेंट्स की मौत

चेन्नई में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. ओवर स्पीड कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिस वजह से उसमें सवार लॉ कॉलेज के चार छात्र-छात्राओं की मौत हो गई. वहीं पांचवें की हालत भी गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि कार के पलटने के बाद राहगीरों ने छात्रों को बाहर निकाला लेकिन तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी. चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (यह MetaAI जेनरेटेड फोटो है) सांकेतिक तस्वीर (यह MetaAI जेनरेटेड फोटो है)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 02 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में लॉ कॉलेज के चार छात्र-छात्राओं की मौत हो गई. घटना को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तेज रफ्तार कार के पलट जाने की वजह से पास के एक लॉ कॉलेज के चार छात्रों की मौत हो गई, वो सभी एक कार में ही यात्रा कर रहे थे. इस हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. 

Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में तीन लड़कियां शामिल हैं. वहीं एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई. तीसरी छात्रा की मौत एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई.

बता दें कि दो युवकों सहित पांच छात्रों का समूह गुरुवार शाम कोवलम से केलंबक्कम की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार सड़क के बाईं ओर मुड़ कर पलट गई. पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना में वाहन के अंदर फंसे तीन लोगों की मौत हो गई.

इस भीषण सड़क हादसे को देखकर राहगीरों ने क्षतिग्रस्त कार से दो छात्रों को बाहर निकाला और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने कहा, उनमें से एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे का इलाज जारी है और उसकी भी हालत गंभीर है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »