कोरोना पर मनमोहन सिंह की PM मोदी को चिट्ठी, वैक्सीनेशन में तेजी समेत दिए ये सुझाव

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोरोना संकट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी. इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने सरकार को कई सुझाव दिए. मनमोहन सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन में तेजी लाना होगा, क्योंकि ये कोरोना से जंग में बेहद अहम है. 

Advertisement
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)

गीता मोहन / आनंद पटेल

  • नई दिल्ली ,
  • 18 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST
  • मनमोहन सिंह ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी
  • कोरोना पर दिए कई सुझाव
  • वैक्सीनेशन में तेजी लाने की अपील

कोरोना संकट के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने सरकार को कई सुझाव दिए. मनमोहन सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन में तेजी लानी होगी, क्योंकि ये कोरोना से जंग में अहम है. उन्होंने यह भी कहा है कि कितने लोगों को वैक्सीन लगा है, यह आंकड़ा ना देखकर इस पर फोकस किया जाए कि आबादी के कितने फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. मनमोहन सिंह की चिट्ठी पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट किया है. 

Advertisement

दरअसल, CWC की बैठक में चर्चा के दौरान मिले सुझावों को इकट्ठा कर उन्हें पीएम मोदी को चिट्ठी के जरिए भेजा गया है. जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को वैक्सीनेशन को तेज करने का सुझाव दिया. कोरोना से हो रहे नुकसान का जिक्र करते हुए उन्होंने 5 सुझाव दिए हैं. मनमोहन सिंह ने कहा है कि 45 साल से कम उम्र के लोगों को भी वैक्सीनेशन में छूट दी जाए. 

मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि अलग-अलग वैक्सीन को लेकर क्या आदेश हैं और अगले छह महीनों में डिलीवरी होने का क्या स्टेटस है. बता दें कि कोरोना की जंग में अब कई और विदेशी वैक्सीन खरीदने की चर्चा हो रही है. इसी को लेकर मनमोहन सिंह ने सवाल किया है कि उसका अभी क्या स्टेटस है. 

Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार को यह संकेत देना चाहिए कि पारदर्शी फार्मूले के आधार पर राज्यों में उनकी अपेक्षित आपूर्ति को कैसे वितरित किया जाएगा. इसके अलावा मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्यों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणियों को परिभाषित करने के लिए कुछ छूट दी जानी चाहिए. जिससे 45 वर्ष से कम आयु के लोगों को भी टीका लगाया जा सके. 

मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि भारत सरकार को वैक्सीन निर्माताओं को और रियायतें देनी चाहिए. इजरायल की तरह अनिवार्य लाइसेंसिंग प्रावधान लागू किया जाए. 

उन्होंने सुझाव दिया कि किसी भी वैक्सीन को जिसे यूरोपीय मेडिकल एजेंसी या यूएसएफडीए जैसे विश्वसनीय एजेंसियों द्वारा उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई है, उसे घरेलू आयात करने कर उपयोग की जानी चाहिए.

इस बीच पी चिदंबरम ने लिखा कि मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें महामारी से लड़ने के लिए पांच अहम सुझाव दिए गए हैं. उन्होंने पीएम से इसे तुरंत स्वीकार कर एक्शन लेने का अनुरोध किया है. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »