खून से लथपथ लाश, गले-पेट पर चाकू के निशान, पत्नी-बेटी पर शक... कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में बड़े खुलासे

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाए गए. पुलिस को संदेह है कि उन्हें धारदार हथियार से मारा गया. उनके गले और पेट पर चाकू जैसे हथियार के निशान हैं. पुलिस ने पूछताछ के लिए पूर्व डीजीपी की पत्नी और उनकी बेटी को हिरासत में लिया है.

Advertisement
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी (फाइल फोटो) कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी (फाइल फोटो)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 20 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 6:36 AM IST

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश बेंगलुरु में अपने आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में रविवार को मृत पाए गए. सूत्रों ने आजतक को बताया कि पुलिस को संदेह है कि उनके शरीर पर धारदार हथियार से हमले कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूर्व डीजीपी के हत्या के मामले में कथित तौर से उनकी पत्नी पर पुलिस को शक है. 

पेट और गर्दन पर चाकू के निशान

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के बाद की तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो खून से लथपथ जमीन पर पड़े दिख रहे हैं. गले और पेट पर चाकू जैसे धारदार हथियार के निशान हैं. उनके कपड़े फटे हुए हैं. 

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने क्या कहा?

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूर्व डीजीपी का शव खून से लथपथ हालत में मिली. ऐसा हो सकता है कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसकी वजह से मौत हो गई. मामले में बेटे से संपर्क किया गया और वह शिकायत दर्ज करवा रहे हैं. उस शिकायत के आधार पर एफआईआर होगी और डिटेल जांच शुरू की जाएगी. रविवार दोपहर करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हमें हमारे पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की मृत्यु की जानकारी मिली थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: कर्नाटक में पूर्व DGP की हत्या से हड़कंप, पत्नी पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

पति-पत्नी के बीच कलह

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दोनों पति-पत्नी के बीच रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा था. पैसों और अन्य चीजों को लेकर कई सालों से वैवाहिक जीवन में मतभेद चल रहे थे. दोनों रिश्ते से खुश नहीं थे. हालांकि, अपने बच्चों के लिए एक साथ शादी के बंधन में बंधे थे.

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश का परिचय

प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे. उन्होंने भूविज्ञान विषय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी. 28 फरवरी, 2015 को कर्नाटक के डीजी और आईजीपी बने और जनवरी 2017 में सेवानिवृत्त हुए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »