कोलकाता की पुरानी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की एक पुरानी इमारत में शनिवार की देर शाम भीषण आग लग गई. आग लगने की खबर पाकर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. अगलगी की ये घटना सेंट्रल कोलकाता के तिरेती बाजार इलाके की है.

Advertisement
मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड

सूर्याग्नि रॉय

  • कोलकाता,
  • 26 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार की देर शाम बड़ा अग्निकांड हो गया. कोलकाता की एक पुरानी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. पुरानी बिल्डिंग में भीषण आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

जानकारी के मुताबिक सेंट्रल कोलकाता के तिरेती बाजार इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग है. शनिवार की देर शाम लोगों ने बिल्डिंग से धुआं उठता देखा. पुरानी बिल्डिंग से उठते धुएं ने देखते ही देखते रौद्र रूप ले लिया. बिल्डिंग से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं.

Advertisement

बिल्डिंग से आग की लपटें उठते देख लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही फोन करके फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी एक्टिव मोड में आ गया. फायर ब्रिगेड ने तत्काल चार गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दीं. आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गांड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं.

बताया जाता है कि आग इस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी. फायर ब्रिगेड और पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग में कोई फंसा नहीं है. किसी की जान जाने या किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है. समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी थीं.

आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है. गौरतलब है कि तिरेती बाजार सेंट्रल कोलकाता के पुराने इलाकों में से एक है. ये इलाका कोलकाता का चाइना टाउन भी कहा जाता है. तिरेती बाजार इलाके में चीन से प्रवासी के रूप में भारत आकर सदियों पहले यहीं बस गए चीनी नागरिकों की अच्छी खासी आबादी निवास करती है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »