दीप सिद्धू ने जारी किया एक और वीडियो, कहा- जांच में होऊंगा शामिल, बस एक-दो दिन चाहिए

लाल किले में मचे उत्पात को लेकर निशाने पर आए पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की ओर से एक और वीडियो जारी किया गया है. दीप सिद्धू ने कहा है कि उनके खिलाफ जो लुक आउट नोटिस जारी हुआ है, वो उसकी जांच में जरूर शामिल होंगे.

Advertisement
दीप सिद्धू ने फेसबुक पर जारी किया वीडियो दीप सिद्धू ने फेसबुक पर जारी किया वीडियो

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 29 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST
  • दीप सिद्धू की ओर से एक और वीडियो जारी
  • जल्द ही पुलिस की जांच में शामिल होऊंगा: दीप

लाल किले में मचे उत्पात को लेकर निशाने पर आए पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की ओर से एक और वीडियो जारी किया गया है. दीप सिद्धू ने कहा है कि उनके खिलाफ जो लुक आउट नोटिस जारी हुआ है, वो उसकी जांच में जरूर शामिल होंगे.


दीप सिद्धू ने अपने एक वीडियो में कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है, कुछ भी छुपाने के लिए नहीं है. हालांकि, दीप सिद्धू ने कहा कि उन्हें एक-दो दिन का वक्त चाहिए, ताकि वो सच निकाल सकें.

फेसबुक पर जारी वीडियो में दीप सिद्धू बोले कि मेरे बारे में लगातार झूठ फैलाया जा रहा है, ऐसे में सच इकट्ठा करना जरूरी है. जो मेरे ऊपर केस लगाए गए हैं, मैं उनको लेकर अपने सबूत पेश करूंगा.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

आपको बता दें कि दीप सिद्धू लंबे वक्त से किसान आंदोलन से जुड़ा रहा है. गणतंत्र दिवस के दिन निकली ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर काफी हिंसा हुई और झंडा फहराया गया. आरोप लगा है कि दीप सिद्धू ने ही लोगों को झंडा फहराने के लिए उकसाया, उनका एक वीडियो भी सामने आया है.

इसी के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दीप सिद्धू की तलाश जारी है और लुक आउट नोटिस जारी किया गया है. 

दीप सिद्धू की ओर से बार-बार किसान आंदोलन में जुटे संगठनों पर निशाना साधा गया. दीप सिद्धू ने पिछले वीडियो में भी कहा था कि अगर किसान नेताओं का सच सामने आया, तो काफी विवाद होगा. 

दीप सिद्धू ने कहा कि दिल्ली पुलिस-सरकार का ट्रैप था कि हमें जल्दी दिल्ली में घुसने दिया गया. जो लोग ट्रैक्टर परेड में शामिल थे, वो खुद ही आईटीओ और लाल किले की ओर निकलने लगे थे. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »