के. कविता को अपनी पार्टी 'TRS' का बदलना होगा नाम, EC ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

के. कविता की नई पार्टी के संक्षिप्त नाम 'TRS' पर BRS नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है, जिसके बाद चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है. आयोग ने के. कविता को अपनी पार्टी का नाम बदलने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है.

Advertisement
के. कविता की पुरानी पार्टी 'भारत राष्ट्र समिति' ने शिकायत की थी. (Photo: ITG) के. कविता की पुरानी पार्टी 'भारत राष्ट्र समिति' ने शिकायत की थी. (Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना राष्ट्र समिति और फिर उसके नए नाम वाले अवतार भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस नेता रही के. कविता को उनकी नवगठित पार्टी तेलंगाना रक्षणा सेना का नाम बदलने का निर्देश दिया है.

बता दें, कविता ने अपनी पार्टी का नाम तेलंगाना रक्षणा सेना यानी TRS रखा था. जिसका संक्षिप्त नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति यानी TRS से हू ब हू मिलता है. इस बाबत बीआरएस नेता के चंद्रशेखर राव और के टी रामाराव ने विरोध किया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: लंदन में गूंजा 'PoK की आजादी' का नारा, पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर हजारों कश्मीरियों का 'मिलियन मार्च'

चुनाव आयोग ने BRS नेताओं की आपत्तियों के आधार पर के कविता को निर्देश जारी किए हैं. बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग को इस नाम और संक्षिप्त रूप ('TRS') को लेकर 1,100 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई थीं. 

के. कविता की पुरानी पार्टी 'भारत राष्ट्र समिति' (जिसे पहले 'तेलंगाना राष्ट्र समिति' कहा जाता था) ने शिकायत की थी कि यह नाम और संक्षिप्त रूप मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा कर सकता है. 

जानकारी के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने के. कविता को 15 दिनों के भीतर अपनी पार्टी के लिए तीन नए वैकल्पिक नाम प्रस्तुत करने को कहा है. अगर वह ऐसा नहीं करती हैं, तो उनकी पार्टी का पंजीकरण आवेदन रद्द किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »