Eid पर अपनों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में कहें ईद मुबारक!

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

Advertisement
ईद की नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं (फाइल फोटो) ईद की नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:02 AM IST

> समंदर को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको सबको ईद 2026 मुबारक!

> कोई इतना चाहे हमें तो बताना,
कोई तुम्हारी फ्रिक करे तो बताना,
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा,
कोई हमारे अंदाज में कहे तो बताना!
Happy Eid 2026

> आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पर चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोज़े, उन सबके लिए
अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है
Eid Mubarak!

Advertisement

> लाती है ढेरों खुशियां ईद, 
मिटाती है दिलों की दूरियां ईद, 
खुदा का नायाब तोहफा है ईद, 
हम दिल से कहते हैं हैप्पी ईद!


> रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
हमारी तरफ से आपको ईद मुबारक!

> जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपक हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
Happy Eid 2026!


> ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को ईद की मुबारकबाद!


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement