पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसे हालात, एक की मौत, करीब 100 लोग घायल

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान हादसा हो गया. यहां एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत होने की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, भारी भीड़ के बीच श्रद्धालु को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

Advertisement
जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) में रथयात्रा के दौरान भगदड़ जैसे हालत हो गए, हादसे की तस्वीरे विचलित करने वाली हैं जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) में रथयात्रा के दौरान भगदड़ जैसे हालत हो गए, हादसे की तस्वीरे विचलित करने वाली हैं

अजय कुमार नाथ / अनिर्बन सिन्हा रॉय

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुरुवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई वहीं, करीब 100 लोग घायल हैं. जिस श्रद्धालु की मौत हुई है, सामने आया है कि उसे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

Advertisement

कैसे मची भगदड़?

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन और रथ खींचने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान भारी भीड़ के कारण अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. कई श्रद्धालु गिर पड़े और अफरातफरी मच गई.

घटना के वीडियो भी आए सामने

घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो दिल दहलाने वाले हैं. एक वीडियो में दिख रहा है कि बढ़ी हुई भीड़ के कारण स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है और बड़ा डांडा की ओर भीड़ का दबाव बढ़ गया है. वहीं एक वीडियो में चप्पलें आदि भी बिखरी दिख रही हैं.

घटना के तुरंत बाद पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. घायलों को एंबुलेंस के जरिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया. प्रशासन ने स्थिति पर जल्द काबू पाने का दावा किया है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक घायलों की आधिकारिक संख्या और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »