भगदड़ के बाद रास्ते खाली कराए गए, महाकुंभ में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, Photo-Video में देखें संगम का नजारा

Mahakumbh Mela Stampede: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में भगदड़ मच गई. 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. लेकिन अब भी मेला क्षेत्र में हर ओर भीड़ ही भीड़ दिख रही है. प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि लोग जहां पर हैं वहां बने रहें.

Advertisement
महाकुंभ में हर ओर भीड़ ही भीड़. महाकुंभ में हर ओर भीड़ ही भीड़.

उदय गुप्ता / आनंद राज

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में भगदड़ मच गई. 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. लेकिन इसके बाद प्रशासन ने भीड़ को मैनेज कर लिया है. कई रास्तों को खोलकर लोगों को डायवर्ट किया गया है. अब संगम में स्नान जारी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि वे जहां जिस घाट पर हैं वहां स्नान कर सकते हैं. लोगों को अफवाहों से दूर रहने को कहा गया है. 

Advertisement

अब संगम में जारी है स्नान
 

 

सरकार ने ड्रोन वीडियो रिलीज कर दिखाया है कि संगम में अब हालात सामान्य हैं और लोग स्नान कर रहे हैं.


मेला क्षेत्र में हर ओर भीड़ ही भीड़ दिख रही है. प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि लोग जहां पर हैं वहां बने रहें. भीड़ लगातार गंगा की ओर बढ़ रही है. कई साधु-संतों ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने स्थान पर बने रहें और इधर-उधर न जाएं. लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की गई है. 


PM मोदी ने की CM योगी से बात

घटना के बाद PM मोदी ने CM योगी से बात की है और हालात का जायजा लिया है. पीएम मोदी ने घायलों को तुरंत इलाज पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.  वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने भी योगी आदित्यनाथ से हालात का जायजा लिया है.

Advertisement

हर ओर केवल भीड़ ही भीड़



प्रशासन लोगों से कर रहा अपील


महाकुंभ में अखाड़ा परिषद ने रद्द किया आज का अमृत स्नान

महाकुंभ में संगम स्थली पर मची भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने सभी 13 अखाड़ों का आज का अमृत स्नान रद्द करने का फैसला लिया है. अब तक की जानकारी के मुताबिक भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. जिनका इलाज मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है. 

यह भी पढ़ें: 'बैरीकेडिंग टूटी और फिर बचने की नहीं थी कोई जगह...' प्रत्यक्षदर्शी ने बताया महाकुंभ में कैसे मची भगदड़

कैसे हुआ हादसा? 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात दो बजे हुआ. संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़ मच गई, जिसके बाद ये हादसा हुआ. घायलों का इलाज मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है.

बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब 15 करोड़ लोग गंगा में डुबकी लगा चुके हैं. आज यानी बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी. इस बीच इस हादसे ने हालातों को कुछ बदल दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »