देसी गैंगस्टरों का विदेशी गैंगवॉर, राहुल RK मीणा ने पुर्तगाल में चलवाई ताबड़तोड़ गोलियां

पुर्तगाल में हुई कथित फायरिंग की घटना के बाद भारतीय मूल के दो गैंगों के बीच गैंगवार की चर्चा तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में राहुल आरके मीना और सुनील मीना गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पोस्ट में प्रतिद्वंद्वी गैंग को धमकियां भी दी गई हैं. हालांकि, वीडियो, ऑडियो और पोस्ट की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Advertisement
गुरप्रीत सिंह गिल के कथित ठिकाने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. Photo ITG गुरप्रीत सिंह गिल के कथित ठिकाने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. Photo ITG

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

विदेश में सक्रिय भारतीय मूल के कथित गैंगों के बीच गैंगवार का मामला सामने आया है. पुर्तगाल में हुई एक फायरिंग घटना के बाद राहुल आरके मीना और सुनील मीना गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा है.

वायरल पोस्ट के अनुसार, पुर्तगाल के विला नोवा डी मिलफोंटेस क्षेत्र में गुरप्रीत सिंह गिल के कथित ठिकाने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. पोस्ट में दावा किया गया है कि हमलावरों ने 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं. घटना का एक वीडियो और कथित ऑडियो संदेश भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है.

Advertisement

वायरल पोस्ट में कहा गया है कि विला नोवा डी मिलफोंटेस में हुई गोलीबारी और इससे पहले 6 मई को पुर्तगाल के सिंट्रा क्षेत्र में गुरदीप सिंह पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी संबंधित गैंग लेता है. पोस्ट में इन घटनाओं को प्रतिद्वंद्वी गैंग के लिए चेतावनी बताया गया है.

पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि विरोधी पक्ष पुर्तगाल छोड़कर भाग रहा है. साथ ही धमकी दी गई है कि अगली बार और गंभीर कार्रवाई की जाएगी. इसमें कई व्यक्तियों और कथित गैंगों का नाम लेकर भविष्य में परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है.

हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भी अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Advertisement

फिलहाल वायरल वीडियो, ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है. घटना ने एक बार फिर विदेशों में सक्रिय भारतीय मूल के आपराधिक गिरोहों और उनके बीच बढ़ती गैंगवार को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »