साकेत हादसे वाली जगह का CM रेखा गुप्ता ने किया दौरा, अवैध निर्माणों पर एक्शन के आदेश

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने साकेत बिल्डिंग हादसे वाली जगह का मुआयना किया. उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही सभी अवैध निर्माणों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत गिरने के बाद घटनास्थल का दौरा करते हुए. (Photo: PTI) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत गिरने के बाद घटनास्थल का दौरा करते हुए. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास हुए बिल्डिंग हादसे वाली जगह का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दौरा किया. इस दौरान उन्होंने इलाके में चल रहे अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. शनिवार शाम हुए इस हादसे में मलबे से कुल 14 लोगों को निकाला गया था, अबतक जिनमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लोग घायल हैं. मुख्यमंत्री के कहने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, साथ ही पूरे घटनाक्रम की मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है.

Advertisement

मौके पर पहुंचकर रेखा गुप्ता ने राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि इलाके में कई इमारतें सुरक्षा मानकों के बिना बनाई गई हैं, जिससे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि आसपास की जर्जर तथा खतरनाक इमारतों की जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्शन लिया जाए.

अवैध निर्माण पर सख्ती, जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज

इस दौरान सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली में कहीं भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि गैर-कानूनी इमारतों के खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही, उन अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा जिनकी लापरवाही से ये निर्माण खड़े हुए. स्थानीय लोगों ने इलाके में सुरक्षा इंतजाम कमजोर होने की शिकायत भी की, जिस पर सरकार ने बेहद सख्त रुख दिखाया है.

Advertisement

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के मुताबिक, शनिवार रात से ही राहत टीमें लगातार मौके पर डटी हुई हैं. सीएम के निर्देश के बाद महरौली थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी है. इसके साथ ही दक्षिण जिला मजिस्ट्रेट की निगरानी में मामले की जांच की जा रही है, ताकि हादसे की असली वजह व जिम्मेदारी तय की जा सके.

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बताया कि कई एजेंसियां मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. वहीं, गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. घायलों के इलाज से लेकर प्रभावित परिवारों की मदद तक, हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »