BBC के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर इनकम टैक्स की रेड

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर मंगलवार को आयकर के छापे पड़े. दोनों शहरों में स्थित दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के फोन जब्त कर उन्हें घर भेज दिया गया. उधर, कांग्रेस ने इसे बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़कर अघोषित आपातकाल बताया है. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

मिलन शर्मा / अरविंद ओझा / दिव्येश सिंह / मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

मीडिया संस्थान BBC (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं. सूत्रों के मुताबिक, इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर बीबीसी दफ्तर पर आईटी की ये सर्चिंग चल रही है. आयकर विभाग के अफसरों ने सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं. साथ ही कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कहा गया है. दोपहर की शिफ्ट के लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है. लंदन स्थित BBC के दफ्तर में छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है. उधर, विपक्ष ने इस कार्रवाई को बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है. 

Advertisement

मुंबई के बीकेसी दफ्तर पर भी छापे

इनकम टैक्स की यह कार्रवाई सिर्फ बीबीसी के दिल्ली दफ्तर ही नहीं बल्कि मुंबई स्थित दफ्तर पर भी जांच की टीम पहुंची है. BBC के मुंबई में दो दफ्तर हैं. एक बीकेसी और दूसरा खार में. इनकम टैक्स के अफसर बीकेसी दफ्तर पर पहुंचे हैं. कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है. दिल्ली में बीबीसी का दफ्तर इमारत के 5वें, 6वें और 11वें फ्लोर पर है, तीनों फ्लोर पर आईटी के करीब 15-20 अफसर मौजूद हैं. दफ्तर के बाहर दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है. उधर, इनकम टैक्स के सूत्रों ने आजतक से बातचीत में बताया कि ये इनकम टैक्स की टीम का सर्वे है.  

कांग्रेस ने रेड को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा

उधर, कांग्रेस ने आईटी की इस कार्रवाई को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया. अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है. अघोषित आपातकाल. उधर, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम अडानी मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं, दूसरी ओर बीबीसी के दफ्तर पर इस तरह की कार्रवाई हो रही है. विनाशकाले विपरीत बुद्धि...

Advertisement

क्या है बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का मामला?

दरअसल, हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी. यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर थी. केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी. डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कई यूनिवर्सिटियों में बवाल भी मचा था. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं दायर हुई हैं. ऐसे में विपक्ष आयकर विभाग की छापेमारी को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ कर केंद्र पर निशाना साध रहा है.

कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल

पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया।

अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है।

अघोषित आपातकाल

— Congress (@INCIndia)


पढ़ेंजब BBC को इंदिरा ने 2 साल के लिए किया था बैन, जानें- भारत सरकार से बीबीसी की कब-कब हुई है तकरार
 

अखिलेश बोले- ये वैचारिक आपातकाल
 


 

पढ़ें: BBC ऑफिस पर छापे को कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल, महुआ बोलीं- ये हैरान करने वाला

महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

उधर, महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर बताया कि बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर के छापेमारी की खबर है. बहुत खूब. अप्रत्याशित. 

 

Reports of Income Tax raid at BBC's Delhi office

Wow, really? How unexpected.

Meanwhile farsaan seva for Adani when he drops in for a chat with Chairman office.

— Mahua Moitra (@MahuaMoitra)


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement