देश में कोरोना के 50,357 नए केस, 85 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

सर्दी शुरू होने के साथ ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50,357 नए केस सामने आए. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84,62,081 हो गई है.

Advertisement
 देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़े (फोटो-PTI) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़े (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST
  • कोरोना के 50,357 नए केस सामने आए
  • 24 घंटे में 577 और लोगों की मौत हुई
  • मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 फीसदी

सर्दी शुरू होने के साथ ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 50,357 नए केस सामने आए. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84,62,081 हो गई है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 78 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 फीसदी हो गई है. 

Advertisement

शनिवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना की चपेट में आने से 24 घंटे में 577 और लोगों की मौत हो गई. देश में कोरोना की चपेट में आने से अब तक 1,25,562 लोग जान गंवा चुके हैं. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 78,19,886 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत हो गई है. देश में कोरोना से मृत्यु दर कम होकर 1.48% हो गई है. देश में कोविड के जिन मरीजों का इलाज चल रहा है उनकी संख्या लगातार नौवें दिन छह लाख से नीचे है. 

आंकड़े बताते हैं कि देश में अभी 5,16,632 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.11 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक छह नवंबर तक कुल 11,65,42,304 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई. इनमें 11,13,209 नमूनों की जांच शुक्रवार को ही की गई थी.

दिल्ली में पिछले चार दिनों से रोज 6,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. बुधवार को 6,842 मामले दर्ज किए गए थे. इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की तीसरी लहर प्रभावी है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »