जायडस कोरोना वैक्सीन को बच्चों पर भी आजमाया जा रहा है- डॉ. वीके पॉल

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि जायडस कोरोना वैक्सीन को भी बच्चों पर आजमाया जा रहा है. यह वैक्सीन तीन डोज वाली वैक्सीन है.

Advertisement
बच्चों के लिए भी कोरोना वैक्सीन का टीका जल्द आ सकता है. (फाइल फोटो) बच्चों के लिए भी कोरोना वैक्सीन का टीका जल्द आ सकता है. (फाइल फोटो)

मिलन शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2021,
  • अपडेटेड 7:45 PM IST
  • तीन डोज वाली वैक्सीन है जायडस- वीके पॉल
  • बच्चों में कोरोना के ज्यादातर मामले बिना लक्षण वाले- वीके पॉल

भारत में देसी कंपनी जायडस कैडिला भी अपनी कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही है. अहमदाबाद की यह बड़ी फार्मा कंपनी बाजार में जल्द ही बच्चों की वैक्सीन के साथ आ सकती है. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि जायडस कोरोना वैक्सीन को भी बच्चों पर आजमाया जा रहा है. यह  तीन डोज वाली वैक्सीन है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. वीके पॉल ने कहा कि ज्यादातर बच्चों में कोरोना के मामले बिना लक्षण वाले हैं. कुछ बच्चों के फेफड़ों में निमोनिया देखा गया है. कुछ बच्चों में रिकवरी के 2-6 सप्ताह के बाद बुखार, शरीर पर रैशज, आंखों में सूजन की शिकायत देखी गई है. बच्चों में पोस्ड कोविड को लेकर ऐसे भी मामले देखे गए हैं जहां उनके टेस्ट नेगेटिव हैं लेकिन उनमें कोरोना के लक्षण हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि दो से तीन प्रतिशत बच्चों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ सकती है. हम अस्पताल में भर्ती करने को लेकर एक ऑडिट करेंगे और यह पता लगाएंगे कि भर्ती करने के संबंध में किन चीजों की जरूरत है. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि वैक्सीन की डोज के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं है. कोविशील्ड की दो डोज दी जाएगी. कोवैक्सीन के लिए भी यही नियम है. पहली डोज के बाद दूसरी डोज 12 सप्ताह के बाद दी जाएगी.

इस पर भी क्लिक करें- कोरोनाः दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 623 नए केस, 54 दिन बाद इतना घटा आंकड़ा, 62 मौतें
 
वैक्सीन के मिश्रण को लेकर डॉ. वीके पॉल ने कहा कि अन्य देशों में इस पर रिसर्च जारी है. यह विज्ञान का मामला है. यह मसला अभी हल नहीं हुआ है. हम इसपर रिसर्च प्रोग्राम की तरह काम कर सकते हैं. विज्ञान को इसे सुलझाने दीजिए. तबतक वैक्सीन की मिक्सिंग नहीं की जाएगी.

Advertisement

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा को लेकर वीके पॉल ने कहा कि स्टेकहोल्डर के विचार-विमर्श के बाद ज्यादा स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल जो वैक्सीन मौजूद है वो 18 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं दी जा सकती है. हमें ट्रायल की जरूरत है और बिना वैक्सीन के ट्रायल के आगे बढ़ना सही नहीं है. 
ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »