दिल्ली पर कोरोना और प्रदूषण की दोहरी मार, 29,378 एक्टिव केस, 9 फीसदी बढ़े मरीज

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,648 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 80,88,851 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 563 मरीजों की मौत हुई है.

Advertisement
Delhi Coronavirus Updates Delhi Coronavirus Updates

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

दिल्ली में रहने वाले लोगों पर कोरोना और प्रदूषण की दोहरी मार पड़ी है. एक रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना के आंकड़े डरा रहे हैं तो दूसरी तरफ हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. शुक्रवार को इस सीजन में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही. यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार चला गया. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के मामले बढ़ने का कारण त्योहार के दौरान भीड़, खराब हवा और सांस संबंधी बीमारियों को बताया है.

Advertisement

मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में पिछले चार हफ्ते में 29,378 नए मामले सामने आए जो करीब 46 फीसदी नए मामले हैं और पिछले 4 हफ्ते में सक्रिय मामलों की संख्या में करीब 9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, पश्चिम बंगाल और केरल में स्थिति की समीक्ष बैठक की. इस बैठक में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल और आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव भी शामिल हुए.

इस दौरान मंत्रालय ने कहा, 'त्योहार के दौरान भीड़भाड़, वायु गुणवत्ता खराब होने, श्वसन संबंधी बीमारियों में बढ़ोतरी और कार्यस्थल पर पॉजिटिव मामलों के कारण दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं.' केंद्र शासित प्रदेश को सलाह दी गई कि जांच के मामलों में बढ़ोतरी करें, आरटी-पीसीआर जांच बढ़ाएं, संपर्क का पता लगाने पर ध्यान दिया जाए और जो लोग संपर्क में आए हों उन्हें 72 घंटे के अंदर पृथक-वास में रखा जाए.

Advertisement

इधर, केंद्र ने गुरुवार को दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल को सलाह दी कि त्योहारों के मौसम में वे कोरोना वायरस की जांच, निगरानी और उपचार रणनीति पर जोर दें. साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से यह भी कहा गया कि कोविड-19 संबंधी उपयुक्त आचरण के साथ ही लोगों में जागरूकता पैदा करने पर अतिरिक्त जोर दें.

शुक्रवार को जारी कोरोना आंकड़े

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,648 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 80,88,851 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 563 मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ इस महामारी से होने वाली मौतों की संख्या 1,21,090 हो गई है. देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 5,94,386 है और 73,73,375 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार की सुबह कहा कि भारत में लगातार पॉजिटिविटी रेट घट रही है वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट 7.54% है.

देखें: आजतक LIVE TV 

दिल्ली, केरल और बंगाल में कोरोना मामलों में तेजी

बता दें कि दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पश्चिम बंगाल में एक दिन में 3,924 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में अभी 37,111 मरीज इलाजरत हैं. वहां मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत और संक्रमण की दर 8.3 प्रतिशत है. मंत्रालय ने कहा कि राज्य के अधिकारियों को सलाह दी गई है कि 'जांच, निगरानी और इलाज' की रणनीति का सख्ती से पालन करें तथा जांच को लेकर कोई समझौता नहीं करें और आरटी-पीसीआर परीक्षणों पर अधिक जोर दें.

Advertisement

मंत्रालय के मुताबिक देखभाल और प्रारंभिक पहचान के साथ ही मरीजों को जल्दी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एक उचित मानक सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है. केरल में भी कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. राज्य में पिछले 14 दिनों में 98,778 मामले सामने आए जबकि 24 घंटों में 8,790 मामले दर्ज किए गए. 

बयान के अनुसार त्योहारों के कारण नए मामलों में वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है और केरल को सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) प्रथाओं को बढ़ाने तथा मास्क पहनने पर अधिक जोर देने का सुझाव दिया गया है. इस बैठक में अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के थकने को लेकर भी चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें...

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »