'झंडे को मत छूना...', धरने पर बैठे राहुल की पुलिस से तीखी बहस, VIDEO

राहुल गांधी के धरना स्थल पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच झंडा हटाने को लेकर बहस हुई. राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें प्रदर्शन के लिए ऐसी जगह बताई जाए, जहां आम लोगों को परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि करीब 300 सांसद चुनाव आयोग जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें रोका गया है. राहुल ने इसे लोकतंत्र और संविधान के तहत प्रदर्शन का अधिकार बताया.

Advertisement
राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन किया.( Photo-PTI) राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शन किया.( Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:07 PM IST

राहुल गांधी के धरना स्थल पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच उस समय बहस हो गई, जब एक पुलिसकर्मी झंडा हटाने की कोशिश करता दिखाई दिया. प्रियंका गांधी और दूसरे कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मी को रोकते हुए कहा कि झंडे को मत छुओ. उन्होंने सवाल किया कि तिरंगे से क्या दिक्कत है. इस पर पुलिसकर्मी ने कहा कि वह कह रहा है कि डंडा सिर में लग जाएगा. कांग्रेस नेताओं ने जवाब दिया कि तिरंगा, तिरंगा है. 

Advertisement

राहुल गांधी ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए लिखा कि पुलिस को बताया जाए कि झंडे और डंडे में क्या फर्क होता है. इसी दौरान राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारी से कहा कि उन्हें यहां बैठने में क्या परेशानी है. उन्होंने कहा कि पहले उन्हें वहां से हटा दिया गया था, इसलिए वह यहां आकर बैठ गए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि अगर उन्हें यहां भी नहीं बैठने दिया जा रहा है तो उन्हें ऐसी जगह बताई जाए, जहां वह बैठ सकें. उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं और घर के अलावा कहीं बैठना चाहते हैं, इसलिए उन्हें कोई दूसरी जगह बताई जाए.

प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर किसी सांसद को लगता है कि कोई बात गलत है तो उसे उस मुद्दे पर बैठकर विरोध करने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि अगर देश का कोई व्यक्ति किसी मुद्दे पर प्रदर्शन करना चाहता है तो यह लोकतंत्र और संविधान की सामान्य प्रक्रिया है. उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे संविधान के सिपाही हैं और संविधान के लिए लड़ रहे हैं.

Advertisement

कहां बैठना है बताया जाए

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अगर यहां बैठने से लोगों को परेशानी हो रही है तो ऐसी जगह बताई जाए, जहां आम लोगों को परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि बैरिकेडिंग की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. राहुल गांधी ने कहा कि करीब 300 सांसद चुनाव आयोग जाना चाहते हैं और चुनाव आयुक्तों से बात करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें वहां जाने नहीं दिया गया.

उन्होंने कहा कि जब उन्हें वहां जाने से रोका गया तो वे यहां आकर बैठ गए. राहुल गांधी ने कहा कि अगर चुनाव आयोग से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं दिया जा रहा है तो उन्हें कोई दूसरी जगह बताई जाए, जहां वे बैठ सकें. उन्होंने यह भी कहा कि अगर यहां बहुत परेशानी हो रही है तो पुलिस उन्हें यहां से हटा सकती है या फिर ज्ञानेश कुमार से अपॉइंटमेंट दिला सकती है. प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सिर्फ उनके प्रदर्शन को लेकर नहीं, बल्कि छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भी पूरी दिल्ली में बैरिकेडिंग की गई है और ट्रैफिक बंद किया गया है. उन्होंने कहा कि वे जहां भी बैठेंगे, बैठेंगे और पुलिस यह तय कर ले कि उन्हें कहां बैठना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »