'देश इनसे माफी मांग रहा और इन्होंने देश को ही माफ कर दिया', PM मोदी के नए वीडियो पर कांग्रेस का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडिया शेयर किया है. इसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर नीट धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को माफ करने की बात कही. उनके इस वीडियो पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है और तंज कसते हुए कहा है कि वो इनसे माफी मांग रहे हैं और वो उन्हें ही माफ कर रहे हैं.

Advertisement
पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के वीडियो पर तंज किया. (Photo- PTI) पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के वीडियो पर तंज किया. (Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:25 AM IST

जंतर-मंतर पर नीट (NEET) धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक और वीडियो संदेश सामने आया है. 31 जुलाई को देर रात इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी ने छात्रों के गाली-गलौच पर उन्हें माफ करने की बात कही. ऐसे में कांग्रेस ने उनकी प्रतिक्रिया पर पलटवार किया है और तंज कसा है.

Advertisement

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के छात्रों को माफ करने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. इस पोस्ट पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, 'लो कर लो बात. देश इनसे माफी मांगने को कह रहा है और ये उलटा इन्होंने देश को माफ कर दिया.'

दरअसल पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों की असभ्य भाषा को लेकर कहा कि वो समाज में फैले गुस्से और दर्द को अच्छे से समझ सकते हैं, लेकिन ये समय देश के युवाओं को गले लगाने और उन्हें सही रास्ता दिखाने का है.

'जो युवा भटक गए हैं, उन्हें हमें माफ करना होगा'

अपनी मां का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'जंतर-मंतर पर न सिर्फ मुझे बल्कि मेरी दिवंगत मां को भी अपशब्द कहे गए. लेकिन गाली-गलौज से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता. हमें भटके हुए लोगों को सही राह दिखानी होगी. मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं. इंसान से गलतियां होती हैं, लेकिन हमारी बेटियों का ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना एक बड़ा सांस्कृतिक झटका है. जो युवा भटक गए हैं, उन्हें हमें माफ करना होगा. आखिर वो हमारे अपने बच्चे हैं. उन्हें सही राह दिखाना हमारा फर्ज है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »