'ये ऑपरेशन लोटस नहीं, ऑपरेशन कीचड़ है', BJP को पवन खेड़ा ने घेरा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के ऑपरेशन लोटस को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर सांसद खरीदने का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता ने सवाल करते हुए कहा कि क्या सरकारें इस लिए होतीं है कि सांसद-विधायक खरीदें?

Advertisement
पवन खेड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना.(Photo-INC) पवन खेड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना.(Photo-INC)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी की कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ की रणनीति पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने इसे ‘ऑपरेशन कीचड़’ बताते हुए कहा कि जहां कमल नहीं खिल पा रहा है, वहां भाजपा कीचड़ फैला रही है.

पवन खेड़ा ने बीजेपी के ऑपरेशन लोटस पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा, जहां पहले कमल नहीं खिल पाया, वहां कीचड़ फैलाया जा रहा है- ऑपरेशन कीचड़... उनके अहम को इतनी चोट लगी कि 400 का नारा देकर 240 पर अटक गए तो अब सांसद खरीद रहे हैं?

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ऐसा क्यों कर रहे हो? किस पर भरोसा नहीं है?... क्या सरकारें इसलिए होती हैं कि सांसद और विधायक खरीदें?

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि झारखंड, मध्य प्रदेश समेत हर जगह खरीद-फरोख्त हो रही है.

Advertisement

क्या है ऑपरेशन लोटस

आपको बता दें कि ऑपरेशन लोटस अक्सर उस वक्त चर्चा में आता है, जब कई राज्यों में कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों के विधायक, सांसद टूट कर बीजेपी की ओर आ जाते हैं. इस पूरे घटना क्रम को विपक्षी दल ऑपरेशन लोटस करार देते हैं और बीजेपी पर निशाना साधते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »