किसानों के चक्का जाम को कांग्रेस का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ देने का निर्देश

किसानों के चक्का जाम को कांग्रेस ने समर्थन देने का ऐलान किया है. पार्टी ने निर्देश दिया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 3 घंटे के चक्का जाम को सपोर्ट करें. इस बाबत कांग्रेस महासचिव KC वेणुगोपाल ने बयान जारी किया है. 

Advertisement
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कर रहे आंदोलन (पीटीआई) कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कर रहे आंदोलन (पीटीआई)

आनंद पटेल

  • नई दिल्ली ,
  • 05 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST
  • किसानों के चक्का जाम को कांग्रेस का समर्थन
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसानों का साथ देने का निर्देश
  • कांग्रेस महासचिव KC वेणुगोपाल ने दिया बयान

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 6 फरवरी को चक्का जाम का ऐलान किया है. किसानों के इस चक्का जाम को कांग्रेस ने समर्थन देने का ऐलान किया है. पार्टी ने निर्देश दिया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 3 घंटे के चक्का जाम को सपोर्ट करें. इस बाबत कांग्रेस महासचिव KC वेणुगोपाल ने बयान जारी किया है. 

Advertisement

वेणुगोपाल ने अपने बयान में कहा कि पिछले 73 दिनों से देशभर के किसान सरकार द्वारा धोखे से बनाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. लाखों किसान गांधीवादी तरीके से दिल्ली की सीमाओं पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन को गरीबों, किसानों, एससी-एसटी, ओबीसी हर तबके के लोग लगातार समर्थन दे रहे हैं. आंदोलन का उद्देश्य न केवल कृषि और खेती की रक्षा करना है, बल्कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को भी बचाना है. 

कांग्रेस नेता KC वेणुगोपाल ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार किसानों के मुद्दे सुलझाने के बजाय उन्हें बदनाम कर रही है. उन्होंने कहा कि आज भी केंद्रीय कृषि मंत्री ने संसद में बोलते हुए, सदन और राष्ट्र को गुमराह करने की कोशिश की. 

KC वेणुगोपाल ने कहा कि किसान संगठनों ने सरकार के साथ 11 दौर की वार्ता की, जिसमें उन्होंने कृषि कानूनों में खामियों के बारे डिटेल से बताया. जिसके बाद सरकार ने कानूनों में कई संशोधन का प्रस्ताव दिया. ऐसे में कृषि मंत्री ने आज जो कुछ भी संसद में कहा है वह न केवल तथ्यों से पूरी तरह से अलग है, बल्कि घोर आपत्तिजनक भी है. 

Advertisement

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूरी तरह से किसान आंदोलन और चक्का जमा का समर्थन करती है. पार्टी की मांग है कि 3 कृषि कानूनों को निरस्त करके किसानों की जायज मांगों को स्वीकार किया जाए. फिलहाल 6 फरवरी, 2021 को किसान संगठन दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे. इस तीन घंटे के चक्का जाम को कांग्रेस ने समर्थन दिया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »