क्या AAP का 'सीक्रेट प्रोजेक्ट' है कॉकरोच जनता पार्टी? पूर्व नौकरशाह आशीष जोशी ने उठाए सवाल, वापस लिया समर्थन

कॉकरोच पार्टी विवादों में घिर गई है. इस अभियान को शुरु करने वाले अभिजित और आम आदमी पार्टी के कनेक्शन को लेकर बवाल मच गया है. पूर्व नौकरशाह आशीष जोशी और अन्य कई लोगों ने कॉकरोच पार्टी की राजनीतिक स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं. वहीं, दूसरी ओर इंस्टाग्राम पर पार्टी के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं. अब तक 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं.

Advertisement
मीम्स और व्यंग्य से वायरल हुई कॉकरोच पार्टी अब AAP कनेक्शन पर सवालों में घिरी (Photo: ITG) मीम्स और व्यंग्य से वायरल हुई कॉकरोच पार्टी अब AAP कनेक्शन पर सवालों में घिरी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

पिछले छह दिनों में भारत में कॉकरोच जनता पार्टी चर्चाओं में बना हुआ है. हो भी क्यों न हो. कॉकरोच, मीम्स और राजनीतिक व्यंग्य के सहारे शुरु हुआ इस अभियान ने इतनी तेजी से लोगों के बीच पहुंच गई. बस चंद दिनों में कॉकरोच पार्टी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है. 

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी एक डिजिटल अभियान है, जिसे बॉस्टॉन में रह रहे अभिजित दीपके ने शुरू किया है. लेकिन अब इस अभियान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पार्टी के राजनीतिक स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. सवाल पूछा जा रहा है कि क्या यह वास्तव में स्वतंत्र पार्टी है या ये आदमी पार्टी का एक प्रयोग है?

विवाद की वजह खुद अभिजित दीपके हैं. क्योंकि उनका आम आदमी पार्टी से पुराना नाता रहा है. दीपके पहले AAP से जुड़े हुए थे और केजरीवाल की पार्टी की सोशल मीडिया और चुनावी कैंपन टीम का हिस्सा रह चुके हैं. 

यही वजह है कि लोग कॉकरोच जनता पार्टी की स्वतंत्रता को लेकर शक जता रहे हैं. लोग के मन में सवाल हैं कि क्या पर्दे के पीछे से AAP की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी को कंट्रोल किया जा रहा है?

Advertisement

पूर्व नौकरशाह आशीष जोशी उन लोगों में से हैं जिन्होंने शुरुआत से ही इस अभियान का समर्थन किया था. लेकिन बाद में जब अभिजित के बारे में जानकारियां सार्वजनिक होती गईं तो पूर्व नौकरशाह ने सोशल मीडिया पर दीपके से पूछा कि यह अभियान पूरी तरह स्वतंत्र है या AAP के साथ जुड़ा हुआ है. उन्होंने साथ ही बताया कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी की ओर झुकाव नहीं है और किसी राजनतीकि पार्टी के प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर के माता-पिता परेशान, बोले- बेटे की गिरफ्तारी का डर

जब उन्हें कोई साफ जवाब नहीं मिला तो उन्होंने सार्वजनिक तौर से कॉकरोच जनता पार्टी से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस अभियान में दम है. लेकिन, वह ऐसे अभियान के साथ नहीं जुड़ सकते जिसके राजनीतिक स्वतंत्रता पर सवाल हों.

AAP कनेक्शन की चर्चा उस समय और तेज हो गई जब वरिष्ठ AAP नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर CJP के समर्थन में वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि अगर 'मगरमच्छ और कॉकरोच' के बीच लड़ाई होगी तो वे कॉकरोच पार्टी के साथ खड़े होंगे.

इसके बाद लोगों ने दीपके का पुराना पोस्ट भी शेयर करना शुरू कर दिया जिसमें उन्होंने बॉस्टोन जाने से पहले मनीष सिसोदिया को धन्यवाद कहा था. हालांकि, हाल में एक समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में दीपके ने बताया कि वह AAP के साथ 2020 से लेकर 2023 तक जुड़े हुए थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement