चलती फ्लाइट में शख्स ने खोला इमरजेंसी गेट, हरकत से सहम गए सहयात्री

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर अरेबिया की एक फ्लाइट में सवार यात्री ने टैक्सींग के दौरान इमरजेंसी एग्जिट दरवाजा खोल दिया, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई. पायलट को तुरंत विमान को रोकना पड़ा.

Advertisement
एयर अरेबिया की फ्लाइट में 231 यात्री सवार थे. (Photo: Pexels) एयर अरेबिया की फ्लाइट में 231 यात्री सवार थे. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक यात्री ने टैक्सींग के दौरान विमान का इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया. एयर अरेबिया की एक फ्लाइट, जिसमें 231 यात्री सवार थे, रविवार सुबह शारजाह से चेन्नई पहुंची थी.

जब विमान टैक्सीवे पर चल रहा था, यानी रनवे और टर्मिनल को जोड़ने वाले रास्ते पर, तभी एक 34 वर्षीय  युवक जो विमान में सवार था उसने इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, घटना के बारे में खबर मिलते ही पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी.

सूचना मिलते ही सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवान, बम डिस्पोजल एक्सपर्ट्स और सशस्त्र अधिकारी के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें: चेन्नई: रक्षक ही बना भक्षक, पुलिस कांस्टेबल ने छात्रा को बंधक बनाकर कार में किया यौन उत्पीड़न

पायलट ने इस घटना को लेकर अधिकारियों के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद सुरक्षा कर्मी विमान में चढ़े, यात्री को गिरफ्तार किया और हिरासत में ले लिया.

अधिकारियों द्वारा यात्री से पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है.

बता दें, विमान में इमरजेंसी एग्जिट ऐसे विशेष दरवाजे होते हैं, जिनका उपयोग केवल आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रियों को सुरक्षित और तेजी से बाहर निकालने के लिए किया जाता है. इनका बिना वजह इस्तेमाल करना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे गंभीर समस्या और खतरा भी पैदा हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement