'हार मानने तक व्यक्ति खत्म नहीं होता...', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान

नितिन गडकरी ने कहा कि किसी को कभी भी इस्तेमाल और फेंकना नहीं चाहिए. अगर आपने एक बार किसी का हाथ थामा है तो फिर अच्छे दिन हों या बुरे दिन, उसे लगातार थामे रखें. उन्होंने कहा कि उगते सूरज की पूजा न करें. बता दें कि नितिन गडकरी को हाल ही में बीजेपी के संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया गया था. 

Advertisement
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 7:17 AM IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को रिचर्ड निक्सन का हवाला देते हुए कहा कि व्यक्ति का अंत तब नहीं होता, जब वह हार जाता है बल्कि तब होता है जब वह काम करना छोड़ देता है. गडकरी नागपुर में उद्यमियों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जो कोई भी व्यवसाय, सामाजिक कार्य या राजनीति में है, उसके लिए मानवीय संबंध सबसे बड़ी ताकत है. 

Advertisement

हाल ही में खबरों में रहे बीजेपी नेता ने कहा कि किसी को कभी भी इस्तेमाल करना और फेंकना नहीं चाहिए. अगर आपने एक बार किसी का हाथ थामा है तो फिर अच्छे दिन हों या बुरे दिन, उसे लगातार थामे रखें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उगते सूरज की पूजा न करें. बता दें कि पार्टी के सीनियर नेता नितिन गडकरी को हाल ही में बीजेपी के संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया गया था. 

कांग्रेस नेता श्रीकांत का किस्सा किया याद 

गडकरी ने याद किया कि जब वह एक छात्र नेता थे, तब कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहा था. केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैंने श्रीकांत से कहा, मैं कुएं में कूदकर मर जाऊंगा, लेकिन कांग्रेस में शामिल नहीं होऊंगा, क्योंकि मुझे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है.' 

Advertisement

रिचर्ड निक्सन को किया याद 

इसके साथ केंद्रीय मंत्री ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की आत्मकथा का एक वाक्य युवा उद्यमियों को याद रखने के लिए कहा. गडकरी ने कहा कि कोई व्यक्ति हारने पर खत्म नहीं होता, लेकिन जब वह चीजें छोड़ देता है तो वह खत्म हो जाता है. 

संसदीय बोर्ड से बाहर हुए गडकरी और शिवराज  

बता दें कि हाल ही में बीजेपी के नए संसदीय बोर्ड का गठन किया गया है. इसमें से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को शामिल नहीं किया गया है. इसके बाद से ही विपक्षी दलों के नेता लगातार बीजेपी पर गडकरी और शिवराज पर उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे हैं. ऐसे में नितिन गडकरी का ये बयान सामने आया है.   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »