मुस्लिम परिवार कुर्बानी के लिए लाया था भैंसा, लोगों को रौंदते हुए भाग गया, देखें Video

Eid-ul-Adha 2023: भैंसे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई थी. लेकिन जब उस जानवर को ट्रक से उतारा जा रहा था, तभी उसने तेजी से छलांग लगा दी और भीड़ को रौंदते हुए भरे बाजार में भागना शुरू कर दिया. दौड़ता हुए भैंसे ने गली में बनी दुकान का काउंटर भी उड़ा दिया.

Advertisement
ट्रॉले से निकलकर लोगों के पीछे भागता भैंसा. ट्रॉले से निकलकर लोगों के पीछे भागता भैंसा.

जगत गौतम

  • मुरादाबाद ,
  • 28 जून 2023,
  • अपडेटेड 6:43 AM IST

Eid-ul-Adha 2023: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बकरीद पर कुर्बानी के लिए लाए एक भैंसे ने ट्रक से छलांग लगा दी. भैंसा बाजार में दौड़ता रहा और लोगों की भीड़ उसे पकड़ने के लिए पीछे भागती रही. जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए और भैंसा दूर भाग गया. बाद में आसपास के लोगों ने घेरकर पशु को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में कर लिया. 

Advertisement

पता हो कि मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्यौहार बकरीद बस आ ही गया है. इस खास दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. बीते सोमवार को रात थाना मुरादाबाद के गलशहीद इलाके में पत्थर चौक पर कुर्बानी के लिए बाहर से ट्रक में एक भैंसा लाया गया. 

भैंसे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई थी. लेकिन जब उस जानवर को ट्रक से उतारा जा रहा था, तभी उसने तेजी से छलांग लगा दी और भीड़ को रौंदते हुए भरे बाजार में भागना शुरू कर दिया. दौड़ता हुए भैंसे ने गली में बनी दुकान का काउंटर भी उड़ा दिया. बेकाबू हुए भैंसे को पकड़ने की कोशिश में कुछ लोग दौड़े भी, लेकिन चोटिल हो गए.

उधर, देखते ही देखते भैंसा दूर भागता चला गया. लेकिन काबू में नहीं आ पाया. हालांकि, कई किलोमीटर दूर जाने के बाद भैंसे को लोगों जैसे-तैसे पकड़ लिया और फिर बांध लिया. यह पूरा वाकया किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही लोग भैंसे के इस वीडियो को तरह तरह के कमेंट्स के साथ शेयर कर रहे हैं. देखें Video:-

Advertisement

बकरीद पर कुर्बानी के दो बकरों को लेकर मुंबई की सोसाइटी में हंगामा

उधर, बीती रात मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित JP इंफ्रा सोसाइटी में कुर्बानी के लिए दो बकरे लाए जाने पर घंटों हंगामा हुआ. विरोध कर रहे लोगों ने कभी हनुमान चालीसा पढ़ा तो कभी जय श्रीराम के नारे लगाए. प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो गई. हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया. 

जानकारी के अनुसार, मोहसिन शेख नाम का एक शख्स बकरीद पर कुर्बानी के लिए दो बकरे लेकर आया था. इस दौरान सोसायटी के लोगों को जैसे ही इस बारे में जानकारी हुई तो सारे लोग सोसाइटी के बाहर जमा हो गए और बकरे बाहर ले जाने के लिए प्रदर्शन करने लगे.

विरोध कर रहे लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया और जय श्रीराम के नारे लगाए. इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इस दौरान सोसाइटी के लोगों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »