ब्रिक्स देशों ने की पहलगाम हमले की निंदा, आतंकवाद पर भारत की नीति का किया समर्थन

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक में सदस्य देशों ने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के ‘जीरो टॉलरेंस’ रुख का समर्थन किया.

Advertisement
नई दिल्ली में आयोजित 11वीं वार्षिक ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक के दौरान सदस्य देशों के प्रतिनिधि. नई दिल्ली में आयोजित 11वीं वार्षिक ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक के दौरान सदस्य देशों के प्रतिनिधि.

शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:16 AM IST

भारत की अध्यक्षता में 21-22 मई 2026 को नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के 11वें वार्षिक काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप (CTWG) की पूर्ण बैठक और उप-समूहों की बैठकें आयोजित की गईं. यह बैठक ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप की स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुई. बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों ने अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की.

Advertisement

साथ ही ब्रिक्स देशों के खिलाफ हुए अन्य आतंकी हमलों की भी आलोचना करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई. सदस्य देशों ने आतंकवाद से जुड़ी मौजूदा और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर सहयोग पर चर्चा की. उद्घाटन सत्र में भारत के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने मुख्य संबोधन दिया.

उन्होंने कहा कि वैश्विक आतंकवाद जैसी चुनौती से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों के सामूहिक और एकजुट प्रयास बेहद जरूरी हैं. उन्होंने सदस्य देशों से ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप को अधिक मजबूत, क्रिएटिव, इनोवेटिव, समावेशी और रिजल्ट ओरिएंटेड बनाने की दिशा में मिलकर काम करने की अपील की. सिबी जॉर्ज ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के बाद भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन दिखाने के लिए ब्रिक्स देशों का आभार जताया.

Advertisement

उन्होंने आतंकवाद के प्रति भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराया. बैठकों की अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (काउंटर टेररिज्म) डॉ. विनोद बहादे ने की. इन बैठकों में ब्रिक्स के 10 सदस्य देशों के वरिष्ठ आतंकवाद-रोधी अधिकारियों ने हिस्सा लिया. ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप की पूर्ण बैठक से पहले पांच विषयगत उप-समूहों की बैठकें भी आयोजित की गईं, जिनमें आतंकवाद के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement