लूला की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, भारत-ब्राजील की दोस्ती और मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को दोबारा चुनाव जीतने पर बधाई दी और साथ काम करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि दोनों देश रणनीतिक साझेदारी का दायरा बढ़ाकर अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करेंगे और वैश्विक दक्षिण की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे.

Advertisement
लूला डा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. (Photo: ITG) लूला डा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिलल्ी,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने एक बार फिर चुनाव में जीत हासिल की है. उनकी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए लूला के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "मैं भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं. हम साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में अपना सहयोग मजबूत करते रहेंगे, ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और ज्यादा समावेशी, समान और टिकाऊ दुनिया बनाने की दिशा में काम करेंगे."

Advertisement

यह भी पढ़ें: ब्राजील में ट्रंप के विरोधी ने फिर जीता राष्ट्रपति चुनाव, लूला डा सिल्वा ने कहा- ब्राजील किसी के प्रभाव में नहीं

फ्लावियो बोल्सोनारो को हराकर दोबारा राष्ट्रपति बने लूला

ब्राजील के चुनाव प्राधिकरण के मुताबिक, लूला ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया. लूला को 51.79 फीसदी वैध वोट मिले, जबकि फ्लावियो बोल्सोनारो को 48.21 फीसदी वोट मिले. दोनों के बीच करीब 44 लाख वोटों का अंतर रहा. इस जीत के साथ लूला चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. उनका नया कार्यकाल जनवरी 2027 में शुरू होगा.

चुनाव के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो ने नतीजों को स्वीकार करने से इनकार करते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की है. उन्होंने मतदान का समय बढ़ाने के फैसले पर सवाल उठाए. मतदान के दौरान कुछ इलाकों में सार्वजनिक परिवहन की दिक्कतों और खराब मौसम के कारण वोटिंग का समय बढ़ाया गया था. हालांकि, चुनाव अधिकारियों ने नतीजों की घोषणा कर दी है.

Advertisement

शशि थरूर ने भी दी बधाई, ब्रिक्स को लेकर कही ये बात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी लूला की जीत का स्वागत किया है. उन्होंने इसे सामाजिक समावेश, आर्थिक न्याय और गरीबी के खिलाफ लड़ाई के लिए अहम बताया. थरूर के मुताबिक, लूला की वापसी ब्राजील के कामकाजी वर्ग और गरीब तबके की आकांक्षाओं को दिखाती है.

थरूर ने कहा कि लूला के नेतृत्व से ब्रिक्स को मजबूती मिल सकती है. उन्होंने इसे ऐसी वैश्विक व्यवस्था की दिशा में अहम बताया, जिसमें दुनिया के अलग-अलग देशों की भूमिका हो और ग्लोबल साउथ की आवाज को जगह मिले. थरूर ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार और टैरिफ को लेकर तनाव के बीच लूला की विदेश नीति और ब्राजील की राष्ट्रीय संप्रभुता पर उनका जोर अहम रहेगा.

यह भी पढ़ें: ब्राजील, फ्रांस, स्पेन... हर जगह प्रोटेस्ट, किस देश को कौन से मुद्दे झुलसा रहे?

डिजिटल प्लेटफॉर्म को नियंत्रित करने की बात

लूला ने अपने चुनाव अभियान के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी दखल के आरोप भी लगाए थे. उन्होंने कहा कि ब्राजील में डिजिटल प्लेटफॉर्म को नियंत्रित करने और ऑनलाइन होने वाले अपराधों को वास्तविक दुनिया के अपराधों की तरह गंभीरता से लेने की जरूरत है.

लूला ने बड़ी टेक कंपनियों के मुनाफे, ब्राजील में उनके कर योगदान और चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की कथित कोशिशों पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म को लेकर डिजिटल दखल के आरोप लगाए थे. उनके बयानों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन अपराधों पर सख्त नियम बनाने की दिशा में उनकी कोशिशों का संकेत मिलता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »