केरल में नौका दौड़ के दौरान नाव पलटी, 25 महिलाओं को बचाया गया

यह घटना तब हुई जब केरल की सबसे पुरानी नौका दौड़ में से एक चंपाकुलम मूलम वल्लम काली तटीय जिले अलाप्पुझा में शुरू हुई. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह घटना पंबा नदी पर नौका दौड़ के दौरान हुई. सभी महिलाओं को समय पर रेस्क्यू कर लिया गया.

Advertisement
केरल में नौका दौड़ के दौरान हादसा केरल में नौका दौड़ के दौरान हादसा

शिबिमोल

  • तिरुवनन्तपुरम,
  • 04 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 3:33 AM IST

केरल के अलाप्पुझा में सोमवार को नौका दौड़ के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां एक नाव पलट गई, जिसमें 25 महिलाएं सवार थीं. समय रहते सभी महिलाओं को बचा लिया गया और किसी के गंभीर घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि कुछ महिलाओं को मामली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब केरल की सबसे पुरानी नौका दौड़ में से एक चंपाकुलम मूलम वल्लम काली तटीय जिले अलाप्पुझा में शुरू हुई. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह घटना पंबा नदी पर नौका दौड़ के दौरान हुई.

इस दौरान महिलाओं को बचाने के लिए कई नाव मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया. चोटिल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. कुछ महिलाएं अलाप्पुझा सरकारी मेडिकल कॉलेज में निगरानी में हैं, लेकिन किसी की हालत गंभीर नहीं है.

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »