बीजेपी की होने वाली है सबसे बड़ी महा-बैठक, 1 जून को दिल्ली बुलाए गए सभी राज्यों के अध्यक्ष

बीजेपी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को दिल्ली में आयोजित होगी. इसमें सभी राज्यों के बीजेपी अध्यक्षों को बुलाया गया है. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे. संगठन महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव भी मौजूद रहेंगे.

Advertisement
बीजेपी की बड़ी बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन की समीक्षा होगी (Photo: PTI) बीजेपी की बड़ी बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन की समीक्षा होगी (Photo: PTI)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

बीजेपी ने गुरुवार 28 मई को चार राज्यों में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में पार्टी ने नई लीडरशिप दी है. यह फैसला BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लिया है. और इसी के साथ पार्टी 1 जून को दिल्ली में एक बड़ी बैठक भी बुलाने जा रही है जिसमें सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे. 

Advertisement

नितिन नबीन BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उन्होंने ही इन चारों राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है. यह नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करके बताईं. सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं.

इन नियुक्तियों के साथ ही BJP 1 जून को दिल्ली में एक अहम बैठक बुला रही है. इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे. इसमें सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है. संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और पार्टी के सभी राष्ट्रीय महामंत्री भी मौजूद रहेंगे.

इस बैठक में संगठन की समीक्षा, नई रणनीति, आने वाले चुनावों की तैयारी और मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा होगी.

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री को मिली कमान

दिल्ली BJP की कमान अब केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दी गई है. 62 साल के हर्ष मल्होत्रा मोदी कैबिनेट में दिल्ली से एकमात्र केंद्रीय मंत्री हैं. वह BJP की दिल्ली यूनिट के महामंत्री भी रह चुके हैं. 2015 में वह पुरानी पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं. पार्टी के संगठन और नगर निकायों के कामकाज में उन्हें माहिर माना जाता है.

Advertisement

हर्ष मल्होत्रा ने वीरेंद्र सचदेवा की जगह ली है. सचदेवा ने दिल्ली BJP अध्यक्ष के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल मार्च में पूरा कर लिया था.

यह भी पढ़ें: नितिन नवीन दौर की BJP के 4 नए प्रदेशाध्यक्ष, 4 मिशन, लेकिन पंजाब सबसे अलग

हरियाणा: डॉक्टर बनीं प्रदेश अध्यक्ष

हरियाणा में अर्चना गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पेशे से डॉक्टर अर्चना गुप्ता इससे पहले पार्टी की राज्य महामंत्री थीं. वह पानीपत से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने मोहन लाल बड़ोली की जगह ली है.

अर्चना गुप्ता हरियाणा BJP की अध्यक्षता करने वाली दूसरी महिला हैं. उनसे पहले BJP की वरिष्ठ नेता कमला वर्मा यह जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं.

पंजाब: सिख चेहरे को आगे किया

पंजाब में सरदार केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. ढिल्लों बरनाला से दो बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं. उन्होंने 2022 में कांग्रेस छोड़कर BJP जॉइन की थी और तब से पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे.

ढिल्लों को पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी 2022 में कांग्रेस से बगावत करके BJP जॉइन की थी.

त्रिपुरा: विधायक को मिली जिम्मेदारी

त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को BJP का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वह त्रिपुरा की मातबाड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »