बिहार दिवस के लिए BJP ने बनाया खास प्लान, पूरे देश में आयोजित किए जाएंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

सूत्रों की मानें तो बीजेपी 22 मार्च को बिहार में बिहार दिवस मानेगी. इसके बाद 23 मार्च से एक भारत श्रेष्ठ भारत की तर्ज पर  देश भर के सभी राज्यों में बिहार की संस्कृति को दिखाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बिहार दिवस मनाने के लिए 23 मार्च को दिल्ली में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिहार के शीर्ष भाजपा नेता हिस्सा लेंगे.

Advertisement
Representative Image Representative Image

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में बिहार दिवस (Bihar Diwas) को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास प्लान तैयार किया है, जिसके तहत देश भर में बिहार की संस्कृति दिखाने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

सूत्रों की मानें तो बीजेपी 22 मार्च को बिहार में बिहार दिवस मानेगी. इसके बाद 23 मार्च से एक भारत श्रेष्ठ भारत की तर्ज पर  देश भर के सभी राज्यों में बिहार की संस्कृति को दिखाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

Advertisement

दिल्ली के लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

बिहार दिवस मनाने के लिए 23 मार्च को दिल्ली में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिहार के शीर्ष भाजपा नेता हिस्सा लेंगे. दिल्ली के सभी 7 लोकसभा निर्वाचित क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बिहार के उपमुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे.

कार्यक्रमों में शामिल होंगे NDA नेता

इन कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले बिहार के लोगों तक अपनी पहुंच बना रही है. बीजेपी की इस पहल को देश भर में रहने वाले बिहार के लोगों को एक मंच पर लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. इन कार्यक्रमों में एनडीए सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की जाएगी. गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री भी बिहार दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Advertisement

दो दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे अमित शाह

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने मंगलवार को जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह संग बैठक में कहा कि इसी महीने मार्च में वो दो दिन (27 और 28 मार्च) के दौरे पर बिहार जाएंगे. उसी दौरान वह बीजेपी नेताओं के साथ-साथ एनडीए के नेताओं से भी चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »