'कांग्रेस के पास वकीलों की फौज, ऊपरी कोर्ट क्यों नहीं गए'- राहुल गांधी की सांसदी जाने पर रविशंकर प्रसाद ने पूछा

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी की समस्या ये है कि उन्हें वोट नहीं मिलते. वे जहां जाते हैं वहां हार जाते हैं. झूठ बोलना उनकी फितरत है. वह हमेशा विदेश में भारत का अपमान करते है. बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के पास तो वकीलों की फौज है, वह कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए.

Advertisement
बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इसके जवाब में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत है. राहुल के 'तमाशे' का भंडाफोड़ करने के लिए हमने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. क्योंकि उन्होंने एक बार फिर मामले को भटकाने की कोशिश की है. 

Advertisement

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़ों का अपमान किया है. राहुल गांधी चीन की तारीफ करते हैं. विदेश में भारत का अपमान करते हैं. वह सेना की शहादत का सबूत मांगते हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल के मामले में 'चौकीदार चोर है' कहा था, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो उन्होंने माफी मांगी. रविशंकर प्रसाद बोले कि कांग्रेस का परिचय  4-C है. मतलब कट, कमीशन, करप्शन और कांग्रेस. 

रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी की समस्या ये है कि उन्हें वोट नहीं मिलते. वे जहां जाते हैं वहां हार जाते हैं. कर्नाटक चुनाव में सहानुभूति वोट हासिल करने के लिए जानबूझकर उन्होंने ऐसा किया. वह नाखून काटकर शहीद बनाना चाहते हैं.

राहुल गांधी ने देश के पिछड़ों का अपमान किया है. वह कहते हैं कि जो भी कहते हैं, सोच समझकर कहते हैं, इसका मतलब ये है कि उन्होंने जानकर पिछड़ों का अपमान किया है. झूठ बोलना और बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी फितरत है.

Advertisement

बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के पास तो वकीलों की फौज है, वह कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए. कांग्रेस ने कोर्ट से स्टे लेने की कोशिश क्यों नहीं की. उन्होंने कहा कि क्या राहुल को लेकर कांग्रेस में कोई राजनीति चल रही है. रविशंकर ने कहा कि राहुल यंग इंडिया केस में भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर हैं. ये देश अब कांग्रेस पार्टी की नीति से ऊब चुका है. राहुल के खिलाफ बीजेपी देशभर में आंदोलन करेगी.

(रिपोर्ट- आदित्य)

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »