कारों पर चढ़े फैंस, दीवारों-पेड़ों पर चढ़े लोगों को भगाती पुलिस... भगदड़ से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर ऐसा था नजारा

आईपीएल 2025 बीते दिन खत्म हुआ और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने इस बार के सीजन में शानदार जीत हासिल की. आज इस जीत खुशी में बेंग्लुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न का इंतजाम किया गया था, जहां अचानक भगदड़ मच गई.

Advertisement
बेंगलुरु के स्टेडियम में भगदड़ बेंगलुरु के स्टेडियम में भगदड़

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

आईपीएल 2025 बीते दिन खत्म हुआ और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने इस बार के सीजन में शानदार जीत हासिल की. आज इस जीत खुशी में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न का इंतजाम किया गया था. हजारों की संख्या में फैन्स टीम के स्वागत में पहुंचे थे, जहां अचानक भगदड़ मच गई जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. अब डिप्टी सीएम शिवकुमार का कहना है कि भीड़ बेकाबू थी.

Advertisement

मौके से सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि किस तरह चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ लगी है, जिसके बेकाबू हो जाने से वहां मौजूद वाहनों को भी नुकसान हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भगदड़ के बाद कार किस तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

 

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने किया था सम्मान समारोह का आयोजन

आरसीबी के फैन्स अपनी चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए यहां आए थे. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आज यहां सभी आरसीबी खिलाड़ियों के लिए एक खास सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. यहां कर्नाटक सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी यहां मौजूद थे.

दीवारों-पेड़ों पर भी चढ़े फैन्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैन्स चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवारों और बाड़ों पर चढ़ गए थे. अपनी चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैन्स उमड़ पड़े. जिन्हें जगह नहीं मिली वे पेड़ों पर चढ़ गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने उतारकर भगा दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »