नाले के स्लैब पर खड़ी थी भारी भीड़, टूटते ही मची भगदड़... बेंगलुरु में 11 की मौत पर अबतक क्या जानकारी आई सामने

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आयोजित विक्ट्री परेड और सम्मान समारोह से पहले अचानक मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Advertisement
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में कई लोगों की मौत बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में कई लोगों की मौत

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 04 जून 2025,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत के जश्न से पहले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई. वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे को लेकर अब नई जानकारी सामने आ रही है. हादसे की वजह सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि आयोजन स्थल पर लापरवाही भी मानी जा रही है.

Advertisement

दरअसल, घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फैन्स की बेकाबू भीड़ स्टेडियम के बाहर खड़ी एक कार पर भी चढ़ती नजर आ रही है, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. अब इस पूरे मामले पर भीड़ नियंत्रण, आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और हादसे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.

हादसा कैसे हुआ?

हजारों की संख्या में RCB फैन्स अपनी टीम को चियर करने और विजेता खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे. इस दौरान भारी भीड़ एक नाले पर डाले गए अस्थायी स्लैब पर खड़ी हो गई. बताया जा रहा है कि स्लैब लोगों का भार नहीं झेल सका और अचानक टूट गया, जिससे भगदड़ मच गई.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टूटते स्लैब के साथ कई लोग नीचे गिर गए और भीड़ में कुचल गए. भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई जबकि दर्जनों घायल हो गए.

आयोजन और भीड़ नियंत्रण पर सवाल

Karnataka State Cricket Association (KSCA) की ओर से RCB खिलाड़ियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी को लेकर भारी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे थे. कार्यक्रम से पहले सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के आरोप लगे हैं.

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "मैं अभी मृतकों या घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता. मैं मौके पर जा रहा हूं. हमने 5000 से अधिक सुरक्षा स्टाफ तैनात किए थे. स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »