आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, डासना जेल भेजे जाएंगे

गाजियाबाद PMLA कोर्ट में रविवार को आजम खान से जुड़े मामले की सुनवाई हुई. जहां प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी 14 दिन की कस्टडी की मांग की थी. कोर्ट ने सुनवाई के बाद आजम खान को डासना जेल भेजा है.

Advertisement
 गाजियाबाद PMLA कोर्ट में आजम खान से जुड़े मामले की सुनवाई हुई. गाजियाबाद PMLA कोर्ट में आजम खान से जुड़े मामले की सुनवाई हुई.

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से जुड़े मामले में गाजियाबाद PMLA कोर्ट में सुनवाई हुई. आजम खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें गाजियाबाद की डासना जेल भेजा जाएगा. इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी आजम खान की रिमांड लेने की तैयारी कर रहा है.

रिमांड पर लेने की मांग करेगी ED

ईडी सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी अगले एक-दो दिनों में गाजियाबाद की PMLA कोर्ट में आजम खान की रिमांड के लिए आवेदन कर सकती है. एजेंसी कोर्ट से उनकी पुलिस कस्टडी (PC) रिमांड की मांग करेगी अगर कोर्ट से ईडी को आजम खान की कस्टडी रिमांड मिलती है, तो जांच एजेंसी उन्हें लखनऊ ले जाकर पूछताछ करेगी. फिलहाल आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

Advertisement

बता दें कि रविवार को सुनवाई शुरू होने के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में अपनी दलीलें पेश करते हुए आजम खान की 14 दिन की कस्टडी की मांग की थी. जांच एजेंसी ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े फंड में कथित अनियमितताओं और मनी ट्रेल को लेकर भी अदालत को जानकारी दी है.

यह भी पढ़िएः आजम खान को अब ED ने किया गिरफ्तार, रामपुर जेल से रिहा होते ही एक्शन, आज कोर्ट में होगी पेशी

गाजियाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने आजम खान की गिरफ्तारी और उनसे जुड़े केस की जानकारी अदालत के सामने रखी. जांच एजेंसी ने जौहर यूनिवर्सिटी की फंडिंग में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर अपनी दलीलें पेश कीं.

जौहर यूनिवर्सिटी की फंडिंग और मनी ट्रेल पर ईडी की दलील
ईडी ने कोर्ट को बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े फंड में किस तरह की कथित अनियमितताएं हुई हैं. इसके साथ ही जांच एजेंसी ने पैसों के लेन-देन यानी मनी ट्रेल से संबंधित जानकारी भी अदालत के सामने रखी. ईडी ने इन तथ्यों के आधार पर आजम खान की 14 दिन की कस्टडी की मांग की थी. जांच एजेंसी अगले एक-दो दिनों में गाजियाबाद की PMLA कोर्ट में आजम खान की रिमांड के लिए आवेदन कर सकती है. वहीं, आजम खान को डासना जेल भेजा गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »