ED ने मांगी आजम खान की 14 दिन की कस्टडी... गाजियाबाद PMLA कोर्ट में सुनवाई जारी

गाजियाबाद कोर्ट में आजम खान से जुड़े मामले की सुनवाई शुरू हो गई है जहां प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी 14 दिन की कस्टडी की मांग की है.

Advertisement
गाजियाबाद PMLA कोर्ट में आजम खान से जुड़े मामले की सुनवाई जारी है गाजियाबाद PMLA कोर्ट में आजम खान से जुड़े मामले की सुनवाई जारी है

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से जुड़े मामले में गाजियाबाद कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में अपनी दलीलें पेश करते हुए आजम खान की 14 दिन की कस्टडी की मांग की है. जांच एजेंसी ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े फंड में कथित अनियमितताओं और मनी ट्रेल को लेकर भी अदालत को जानकारी दी है.

Advertisement

गाजियाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने आजम खान की गिरफ्तारी और उनसे जुड़े केस की जानकारी अदालत के सामने रखी. जांच एजेंसी ने जौहर यूनिवर्सिटी की फंडिंग में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर अपनी दलीलें पेश कीं.

जौहर यूनिवर्सिटी की फंडिंग और मनी ट्रेल पर ईडी की दलील
ईडी ने कोर्ट को बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े फंड में किस तरह की कथित अनियमितताएं हुई हैं. इसके साथ ही जांच एजेंसी ने पैसों के लेन-देन यानी मनी ट्रेल से संबंधित जानकारी भी अदालत के सामने रखी. ईडी ने इन तथ्यों के आधार पर आजम खान की 14 दिन की कस्टडी की मांग की है. फिलहाल अदालत में मामले की सुनवाई जारी है और जांच एजेंसी अपनी दलीलें पेश कर रही है.

खबर में अपडेट जारी है...

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »