पिता NDA सरकार में मंत्री, बेटी ने NEET विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

सोशल मीडिया पर असम के राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंत की बेटी दिबिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा. नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिबिशा महंत ने पीएम और धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के सीएम ने कहा कि बच्चों के फैसलों के लिए मां-बाप को ट्रोल न करें.

Advertisement
नीट पेपर लीक के खिलाफ भाजपा मंत्री के बेटी के प्रदर्शन पर सीएम ने प्रतिक्रिया दी है. (फोटो- सोशल मीडिया/ANI) नीट पेपर लीक के खिलाफ भाजपा मंत्री के बेटी के प्रदर्शन पर सीएम ने प्रतिक्रिया दी है. (फोटो- सोशल मीडिया/ANI)

aajtak.in

  • गुवाहटी,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

भारत में मेडिकल की तैयारी करने वाले लाखों छात्रों के लिए नीट (NEET) परीक्षा हाल ही के दिनों  में एक बहुत बड़ा मुद्दा बनकर सामने उभरा. इस परीक्षा में सामने आईं गड़बड़ियों और धांधली के खिलाफ देशभर में गुस्सा देखने को मिला. छात्र, संगठन और आम लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया.

इसी कड़ी में, असम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक हर जगह सुर्खियां बटोरी. यह मामला सिर्फ परीक्षा में धांधली के विरोध का नहीं रहा, बल्कि यह एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक और पारिवारिक चर्चा का विषय बन गया है.

Advertisement

दरअसल, असम की राजधानी में हाल ही में नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में एक बड़ा प्रदर्शन हुआ था. इस प्रदर्शन में छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लेकिन इस पूरे विरोध प्रदर्शन ने तब सबका ध्यान खींचा, जब इसमें असम सरकार के एक बड़े मंत्री और असम गण परिषद (AGP) के नेता केशव महंत की बेटी, दिबीसा महंत शामिल हुईं.

भाजपा मंत्री की बेटी ने पीएम-धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
​केशव महंत की बेटी दिबीसा न सिर्फ इस प्रदर्शन का हिस्सा बनीं, बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए. देखते ही देखते इस विरोध प्रदर्शन के वीडियो और क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: सीजेपी के संसद मार्च में घायल लड़की की हुई मौत? नहीं, ये तस्वीरें AI से बनी हैं

हालांकि, अब तक इन वीडियो की पूरी सच्चाई की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर बहस छिड़ गई. ​जैसे ही लोगों को पता चला कि प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाने वाली लड़की कोई और नहीं बल्कि सरकार के अपने ही मंत्री की बेटी है, सोशल मीडिया पर मंत्री केशव महंत को निशाना बनाया जाने लगा. लोग मंत्री की राजनीतिक वफादारी पर सवाल उठाने लगे. सोशल मीडिया पर केशव महंत को बुरी तरह ट्रोल किया गया.​मामले को बढ़ता देख असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा खुद मंत्री के बचाव में आगे आए. शनिवार को उन्होंने बयान देते हुए साफ कहा कि इस प्रदर्शन के लिए मंत्री केशव महंत को निशाना बनाना या उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना बिल्कुल गलत है.

​मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि बेटी के प्रदर्शन के लिए हमें केशव महंत पर हमला करना चाहिए. यह पूरी तरह मुमकिन और जायज है कि बेटी अपने पिता की राजनीतिक विचारधारा या सोच को न मानती हो. हर इंसान की अपनी सोच होती है.'

​'जब बच्चे बड़े हो जाएं, तो मां-बाप को न घसीटें'
​अपनी बात को और स्पष्ट करने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने परिवार का भी एक उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, 'कल को अगर मेरा बेटा बड़ा होकर वकालत की प्रैक्टिस शुरू करता है, तो हो सकता है कि वह अदालत में किसी ऐसे व्यक्ति का केस लड़े जिसे मैं निजी तौर पर पसंद न करता हूं. इसका मतलब यह नहीं कि मेरी सोच गलत है या मेरे बेटें की सोच गलत है.

Advertisement

​मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर देकर कहा कि एक बार जब बच्चे बालिग हो जाते हैं, तो वे अपने फैसले खुद लेने के लिए स्वतंत्र होते हैं. उनके किसी भी कदम या राजनीतिक फैसले को उनके माता-पिता के काम या पद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'उज्ज्वला मैन' से शिक्षा मंत्री तक... NEET विवाद ने कैसे रोका धर्मेंद्र प्रधान का सियासी सफर?

​हालांकि, सीएम हिमंत ने मंत्री का बचाव तो किया, लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह दिबीसा के लगाए गए नारों का समर्थन नहीं करते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं उन नारों से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं जो उसने प्रदर्शन के दौरान लगाए. जब मैं अगली बार उससे (दिबीसा से) मिलूंगा, तो इस बारे में व्यक्तिगत रूप से बात करूंगा. मैं उसे समझाने की पूरी कोशिश करूंगा कि उसने जो बातें कहीं और जो नारे लगाए, वे सही नहीं थे'

​इस पूरे विवाद और सोशल मीडिया पर चल रही बहसों के बीच, दिबीसा के पिता और असम के राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंत की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या बयान सामने नहीं आया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »