भूस्खलन का कहर: भारी बारिश के बीच फॉर्च्यूनर पर आ गिरी विशाल चट्टान, जूनियर इंजीनियर की मौत

अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले में भारी बारिश और तूफान के बीच दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पोटिन इलाके में भूस्खलन के दौरान एक विशाल चट्टान सीधे फॉर्च्यूनर कार पर आ गिरी. हादसे में कार सवार जूनियर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

Advertisement
अरुणाचल के केयी पान्योर जिले में हुई घटना. (Photo: ITG) अरुणाचल के केयी पान्योर जिले में हुई घटना. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • इटानगर,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

अरुणाचल प्रदेश में खराब मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. राज्य के केयी पान्योर जिले के पोटिन इलाके में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के बीच भूस्खलन हो गया. इसमें एक जूनियर इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल, फॉर्च्यूनर कार पर अचानक पहाड़ी से विशाल चट्टान आ गिरी, जिससे वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी भयावह थी कि कार में सवार व्यक्ति को संभलने तक का मौका नहीं मिला. चट्टान सीधे गाड़ी की छत पर गिरी और देखते ही देखते लग्जरी एसयूवी मलबे में तब्दील हो गई. हादसे में जूनियर इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

यह हादसा उस समय हुआ, जब राज्य के कई हिस्सों में तेज गरज, बारिश और तूफान का असर देखा जा रहा था. लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों की मिट्टी ढीली पड़ गई थी, जिससे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं. पोटिन क्षेत्र में भी इसी वजह से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे आ गया.

यह भी पढ़ें: दार्जिलिंग में लगातार बारिश से भूस्खलन, अब तक नौ लोगों की मौत, मीरिक में ज्यादा नुकसान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे वाहन को निकाला गया. हालांकि, तब तक जूनियर इंजीनियर की जान जा चुकी थी.

हादसे की तस्वीरें बेहद भयावह हैं. विशाल चट्टान के नीचे फॉर्च्यूनर दब गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में भूस्खलन की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है.

Advertisement

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने से बचने की अपील की है. साथ ही संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं. फिलहाल मृतक जूनियर इंजीनियर की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है.

---- समाप्त ----
(इनपुट: युवराज मेहता)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement