असदुद्दीन ओवैसी का डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू पर हमला, बोले - दुनिया के आर्थिक संकट के लिए दोनों जिम्मेदार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को वैश्विक आर्थिक संकट, तेल संकट और गैस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को तुरंत युद्ध रोकना चाहिए क्योंकि इसका असर दुनिया भर के करोड़ों लोगों पर पड़ रहा है.

Advertisement
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्रंप और नेतन्याहू को आर्थिक संकट का जिम्मेदार बताया (Photo: PTI) असदुद्दीन ओवैसी ने ट्रंप और नेतन्याहू को आर्थिक संकट का जिम्मेदार बताया (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बड़ा हमला बोला है. ओवैसी ने कहा कि इन दोनों नेताओं की वजह से पूरी दुनिया आज आर्थिक संकट में फंसी है. उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मांग की कि वो इजरायल की इन हरकतों की कड़ी निंदा करें.

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद, तेलंगाना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ये दोनों मिलकर पूरी दुनिया की आर्थिक हालत बिगाड़ रहे हैं.

Advertisement

ओवैसी ने साफ कहा कि दुनिया में इस वक्त जो तेल और गैस का बड़ा संकट पैदा हुआ है, उसके लिए सीधे तौर पर ट्रंप और नेतन्याहू जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता पूरी दुनिया का आर्थिक संतुलन बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

ओवैसी ने मांग की कि अब वक्त आ गया है कि ये दोनों अपनी तबाही फैलाने वाली मशीनरी को रोकें. उन्होंने कहा कि ट्रंप और नेतन्याहू को ये जंग तुरंत बंद करनी चाहिए, क्योंकि इस जंग की शुरुआत इन्हीं दोनों ने की है.


यह भी पढ़ें: जिस यूरेनियम को कब्जाने की ट्रंप कर रहे कोशिश ईरान ने उसके साथ कर दिया बड़ा खेला, अब क्या होगा?

ओवैसी ने आगे कहा कि इस जंग की वजह से दुनिया भर में करोड़ों लोगों को आर्थिक तकलीफ उठानी पड़ रही है और भारत के लोग भी इससे अछूते नहीं हैं.

Advertisement

इसके बाद ओवैसी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को चाहिए कि वो नेतन्याहू जो कुछ इस वक्त कर रहे हैं, उसकी कड़े शब्दों में निंदा करें.

ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल की संसद में खड़े होकर कह चुके हैं कि हम इजरायल के साथ हैं. ओवैसी ने इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि इजरायल और ट्रंप मिलकर ये सारे संकट पैदा करने के लिए जिम्मेदार हैं.

इनपुट: ANI

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »