SC के जज की देखरेख में अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच की मांग, कांग्रेस नेता ने दाखिल की याचिका

कांग्रेस नेता जया ठाकुर की याचिका में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और LIC द्वारा ज्यादा कीमत पर अडानी के शेयर खरीदने के मामले में भी जांच की मांग की गई है. जया ठाकुर की तरफ से जल्द सुनवाई की मांग की गई है. जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच इस मामले में 17 फरवरी को सुनवाई के लिए तैयार हो गई है.

Advertisement
अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

अडानी-हिंडनबर्ग विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दाखिल की गई है. सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. कांग्रेस नेता जया ठाकुर की तरफ से दाखिल इस याचिका में अडानी ग्रुप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज की देखरेख में जांच करने की मांग की गई है. 

कांग्रेस नेता जया ठाकुर की तरफ से जल्द सुनवाई की मांग की गई है. जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच इस मामले में 17 फरवरी को सुनवाई के लिए तैयार हो गई है. पहले कोर्ट ने इस मामले में 24 फरवरी को सुनवाई करने के लिए कहा था. लेकिन बाद में वकील ने बताया कि इस मामले में दो और याचिकाएं दाखिल हैं, जिन पर 17 फरवरी को सुनवाई होनी है. ऐसे में कोर्ट 17 फरवरी को इस याचिका पर भी सुनवाई के लिए तैयार हो गई है. 

Advertisement

जया ठाकुर की इस याचिका में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और LIC द्वारा ज्यादा कीमत पर अडानी के शेयर खरीदने के मामले में भी जांच की मांग की गई है. उधर, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि सरकार को शेयर बाजार के कामकाज में बेहतरी के लिए कमिटी बनाने पर आपत्ति नहीं है. हालांकि, यह ध्यान रखना होगा कि विदेशी निवेश प्रभावित न हो. 

अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग ने हाल ही में गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर मार्केट में हेरफेर और अकाउंट में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है. हालांकि, गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप ने आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया था. उन्होंने दावा किया कि इस रिपोर्ट में जनता को गुमराह किया गया.

Advertisement

हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट के बाद अडानी के खिलाफ जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं. इन पर सुप्रीम कोर्ट को 17 फरवरी को सुनवाई करना है. इन्हीं याचिकाओं के साथ जया ठाकुर की याचिका पर भी सुनवाई होगी. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »