अभिजीत दिपके की होगी शादी! CJP फाउंडर की मां ने बताया कब लेंगे सात फेरे

बीते छह जून 2026 को अभिजीत दिपके अमेरिका के बॉस्टन से नई दिल्ली पहुंचे थे, तब तक उन्हें ऑनलाइन एक्टिविस्ट के रूप में जाना जाता था लेकिन कुछ ही हफ्तों में वे नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए देशव्यापी छात्र आंदोलन का सबसे प्रमुख चेहरा बन गए.

Advertisement
अभिजीत दिपके शादी क्यों नहीं कर रहे. (Photo: PTI) अभिजीत दिपके शादी क्यों नहीं कर रहे. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उनकी अगुवाई में जंतर मंतर पर कई दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था. लेकिन अब दिपके के शादी के फैसले से जुड़ी खबरें चर्चा में हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, अभिजीत दिपके ने अपनी शादी को फिलहाल टाल रखा है. उनके परिवार के मुताबिक, दिपके को लगातार शादी के प्रस्ताव मिल रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के बाद ही शादी करेंगे.

Advertisement

अभिजीत दिपके की मां अनीता दिपके ने बताया कि उनके बेटे के लिए पिछले करीब दो वर्षों से शादी के प्रस्ताव आ रहे हैं. यह सिलसिला उस समय से शुरू हो गया था, जब तक सीजेपी का NEET-UG लीक को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू नहीं हुआ था और अभिजीत राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित चेहरा नहीं बने थे.

उन्होंने कहा कि अभिजीत के लिए पिछले दो साल से रिश्ते आ रहे हैं वो हमेशा एक ही बात कहते हैं कि पढ़ाई पूरी करने और खुद कमाने के बाद ही शादी करेंगे. उनकी मां ने बताया कि वह मुझसे कहते हैं कि पहले पढ़ाई पूरी करके कुछ कमाने दो, नहीं तो शादी कैसे करूंगा? मैंने उनसे कहा कि हमारे पास पर्याप्त पैसे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपने दम पर कमाना चाहते हैं. वह इतने ईमानदार हैं कि शादी में कपड़ों के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे.

Advertisement

बीते छह जून 2026 को अभिजीत दिपके अमेरिका के बॉस्टन से नई दिल्ली पहुंचे थे, तब तक उन्हें ऑनलाइन एक्टिविस्ट के रूप में जाना जाता था लेकिन कुछ ही हफ्तों में वे नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए देशव्यापी छात्र आंदोलन का सबसे प्रमुख चेहरा बन गए.

यह आंदोलन आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जाकर खत्म हुआ, जो प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में से एक था. हालांकि आंदोलन खत्म हो चुका है, लेकिन अभिजीत दिपके अब भी सार्वजनिक चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं और अब उनकी निजी जिंदगी भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बन गई है.

जब अनीता दिपके से पूछा गया कि क्या वह अपने बेटे की शादी होते देखना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा कि हर माता-पिता की तरह उनकी भी यही इच्छा है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा शादी कर ले. मैं भी यही चाहती हूं. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला अभिजीत का ही होगा और हाल के दिनों में इस विषय पर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में कोई चर्चा नहीं की है. उसे बात करने का भी ज्यादा समय नहीं मिलता. हमारी वीडियो कॉल होती है और ज्यादातर उसकी सेहत की ही बात होती है. वह करीब आधे घंटे बात करता है और फिर सो जाता है.

Advertisement

अनीता दिपके ने बताया कि इस समय अभिजीत की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने उन्हें घर लौटने से पहले पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है. जब उनसे पूछा गया कि क्या परिवार ने किसी लड़की को पसंद किया है, तो उन्होंने साफ कहा कि मैंने किसी लड़की को नहीं देखा है. उसने भी मुझे किसी के बारे में नहीं बताया है.

उन्होंने यह भी कहा कि अभिजीत के घर लौटने के बाद भी वह कम से कम एक महीने तक शादी की बात नहीं छेड़ेंगी. मैं एक महीने तक उससे शादी की कोई बात नहीं करूंगी. पहले उसे पूरी तरह स्वस्थ होने दीजिए. यह बताते हुए कि वह बेटे की शादी जल्द क्यों देखना चाहती हैं, अनीता दिपके ने कहा कि उन्हें उसके भविष्य की चिंता रहती है और वह चाहती हैं कि उसका भी अपना परिवार हो. उसके सभी चचेरे भाई-बहनों की शादी हो चुकी है, इसलिए मुझे भी लगता है कि अब उसे शादी कर लेनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »