Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 नवंबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

यूजीसी के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा कि इन पर विचार करने के लिए एक कमेटी बनाने जा रही है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार छात्रों की चिंताओं को दूर करना चाहती है.

Advertisement
UGC के नियमों पर विचार करने के लिए सरकार कमेटी बनाएगी. (फाइल फोटो-ITG) UGC के नियमों पर विचार करने के लिए सरकार कमेटी बनाएगी. (फाइल फोटो-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

केंद्र सरकार UGC के 2026 के नए नियमों पर दोबारा विचार करने के लिए एक विशेष कमेटी बनाने जा रही है. वहीं, शेयर बाजार निवेशकों के लिए गुरुवार को दिन बेहद शानदार साबित हुआ और उनकी ताबड़तोड़ कमाई हुई. इन खबरों के अलावा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

'कोई छात्र असुरक्षित फील न करे', UGC नियमों की समीक्षा करेगी सरकार, कमेटी बनाएगी 

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वो UGC के 2026 के नए नियमों पर दोबारा विचार करने के लिए एक विशेष कमेटी बनाने जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल जनवरी में इन नियमों पर रोक लगा दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में नए नियमों के कुछ प्रावधानों को पहली नजर में अस्पष्ट बताते हुए उनके दुरुपयोग की आशंका जताई थी.

महबूबा मुफ्ती फिर बनीं PDP की अध्यक्ष, लगातार चौथी बार मिली कमान

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती एक बार फिर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष चुनी गई हैं. गुरुवार को श्रीनगर में हुए चुनाव में उन्हें सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया. पार्टी के सभी सदस्यों ने उनके नाम का समर्थन किया. महबूबा मुफ्ती 2002 से PDP की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Advertisement

Stock Market Rally: ट्रंप की हार पर US से भारत तक शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2000 अंक उछला 

शेयर बाजार निवेशकों के लिए गुरुवार को दिन बेहद शानदार साबित हुआ और उनकी ताबड़तोड़ कमाई हुई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स इंडेक्स 2000 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी इंडेक्स 576 अंकों की जोरदार उछाल के साथ क्लोज हुआ. बाजार में ये तेजी अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद देखने को मिली है. 

PoK में फिर प्रदर्शन, नागरिकों के घर ड्रोन और गोलियां बरसा रही PAK आर्मी, 3 की मौत, 18 जख्मी 

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की सेना नागरिकों के घरों पर ड्रोन बरसा रही है और गोलियां चला रही है. इस हमले में अब तक 3 लोग मारे गए हैं. जबकि 18 लोग जख्मी हो गए हैं. ये घटना रावलकोट के उमर फारूक चौक पर हुई है. पीओके से पाकिस्तानी सेना के हमले की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

IPL 2027 से पहले CSK-SRH के बीच बड़ी ट्रेड डील, लियाम लिविंगस्टोन समेत 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली 

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चार खिलाड़ियों को लेकर ट्रेड डील पूरी हो गई है. इस समझौते के तहत इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए हैं. वहीं, तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ गए हैं. 

Advertisement

यूरोप में बम की धमकियों से हड़कंप, कई यात्री विमान डायवर्ट, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी 

यूरोप के कई देशों में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आयरलैंड, फिनलैंड, बेल्जियम, बुल्गारिया और चेक गणराज्य में सुरक्षा अलर्ट जारी हुआ, जबकि मिलान से बुखारेस्ट जा रहे विमान से करीब 200 यात्रियों को बाहर निकाला गया. विमान की जांच की गई, लेकिन उसमें कोई विस्फोटक नहीं मिला. 

114 मेडल जीतने वाले पैरा चैम्पियंस से मिले PM मोदी, शीतल-सिमरन की उपलब्धियों को भी सराहा 

PM मोदी ने गुरुवार को जापान में हाल ही में संपन्न एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वे पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं. भारतीय पैरा एथलीटों ने कुल 114 पदक जीते, जिनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे.  

CR7 का आखिरी सलाम! कोच से टकराव के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 146 गोल के साथ पुर्तगाल को कहा अलविदा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है. रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मैचों में 146 गोल दागे. रोनाल्डो पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2016 में पुर्तगाल को यूरो कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.  

Advertisement

पश्चिम बंगाल में विस्फोटकों का जखीरा बरामद, STF की रेड में 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटकों का भारी जखीरा बरामद किया है. गुरुवार, 5 नवंबर की तड़के STF की टीम ने मुरारई थाना क्षेत्र के बारोआ गोपालपुर गांव में एक कथित अवैध ठिकाने पर छापा मारा. इस दौरान 1,150 जिलेटिन स्टिक, 989 डेटोनेटर और 12 हजार मीटर डेटोनेटिंग कॉर्ड जब्त किए गए.  

बेटी की शादी में शामिल हो सकेंगे अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर की डेडलाइन बढ़ाई 

बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने दुलार चंद यादव हत्याकांड में आरोपी अनंत सिंह के आत्मसमर्पण करने की समय सीमा बढ़ाकर 4 दिसंबर 2026 कर दी है. इससे पहले कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया था. अब वह 25 नवंबर को अपनी बेटी की शादी में शामिल हो सकेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »