Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

विपक्षी दलों का INDIA ब्लॉक 30 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'पब्लिक इम्पीचमेंट' करेगा. इसके बाद 1 नवंबर को 'दिल्ली चलो मार्च' निकाला जाएगा, जो रामलीला मैदान में खत्म होगा.

Advertisement
INDIA ब्लॉक का 30 अक्टूबर को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'पब्लिक इम्पीचमेंट'.(File Photo-PTI) INDIA ब्लॉक का 30 अक्टूबर को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'पब्लिक इम्पीचमेंट'.(File Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

विपक्षी दलों का INDIA ब्लॉक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 अक्टूबर को 'पब्लिक इम्पीचमेंट' करेगा. इन खबरों के अलावा, मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो गया है. इस टूर्नामेंट में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रविवार को बारिश के बाद भी AQI 200 के पार बना हुआ है. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें

Advertisement

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक्शन के मूड में विपक्ष, 30 अक्टूबर को करेगा 'पब्लिक इम्पीचमेंट' 

विपक्षी दलों का INDIA ब्लॉक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 अक्टूबर को 'पब्लिक इम्पीचमेंट' करेगा. इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के पक्ष में जनता का फैसला सार्वजनिक रूप से सुनाए जाने का दावा किया गया है. विपक्षी दल इस कार्यक्रम को 'मॉक संसद' के रूप में आयोजित करेंगे. यह कार्यक्रम दिल्ली के होटल अशोक में होगा.

धोनी IPL 2027 खेलेंगे या लेंगे संन्यास? 'पुरानी गाड़ी' का जिक्र कर माही ने दिया बड़ा संकेत 

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2027 में खेलने की संभावना पर बड़ा अपडेट दिया है. धोनी के मुताबिक, अगले सीजन में उनकी भागीदारी का फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद ही होगा. उन्होंने संकेत दिया कि दिसंबर से पहले वह आकलन करेंगे कि उनका शरीर एक और सीजन खेलने के लिए कितना तैयार है. 

Advertisement

जापान में जोर से हिली धरती, बोनिन द्वीप में 6.3 तीव्रता का भूकंप 

जापान के बोनिन द्वीप समूह क्षेत्र में 6 दशमलव 3 की तीव्रता का भूकंप आया है. इससे पहले शनिवार को वानुआतू द्वीप में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई. 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है. 

क्रिकेट में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, एशिया कप राइजिंग स्टार्स का शेड्यूल जारी 

मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो गया है. इस टूर्नामेंट में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए को एक ही ग्रुप में रखा गया है. इंडिया-ए अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा. इसके बाद 22 नवंबर को इंडिया-ए की भिड़ंत पाकिस्तान-ए से होगी. जबकि इंडिया-ए ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच UAE के खिलाफ खेलेगा.

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन हवा अब भी खराब! AQI 200 पार 

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रविवार को बारिश देखने को मिली. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश का असर साफ नजर आया है. इस बारिश के बाद भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार बना हुआ है. IIT दिल्ली में AQI 254, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 229 और DTU में 203 दर्ज किया गया है. 

Advertisement

'प्रदर्शन दबाए गए तो नेपाल-बांग्लादेश जैसे...', सोनम वांगचुक ने केंद्र को दी नसीहत 

सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन सरकार के लिए लोगों की बात सुनने और बेहतर काम करने का जरिया हैं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए. उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की आलोचना की.

ट्रंप के फैसले के खिलाफ US सांसदों का मोर्चा, रूस से तेल आयात रोकने को पेश किया बिल 

अमेरिका में रूस से ऊर्जा आयात को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. अमेरिकी सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने रूस से ऊर्जा आयात पर रोक बनाए रखने और यूक्रेन को दी जा रही अमेरिकी खुफिया मदद को सुरक्षित रखने के लिए नया विधेयक किया है. इसे 'रॉनल्ड रीगन पीस थ्रू स्ट्रेंथ एक्ट ऑफ 2026' नाम दिया गया है. 

UP: MLC चुनाव के 3 बूथों पर दोबारा होगी वोटिंग, 26 अक्टूबर को फिर होगा मतदान 

उत्तर प्रदेश में शिक्षक MLC चुनाव के दौरान आगरा मंडल के तीन बूथों पर हुई वोटिंग रद्द कर दी गई है. चुनाव आयोग ने अब इन बूथों पर 26 अक्टूबर को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है. 23 अक्टूबर को यहां वोट डाले गए थे, लेकिन अब उस मतदान को मान्य नहीं माना जाएगा. दोबारा वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. 

Advertisement

रियाद-दम्माम एयरपोर्ट और अरामको..., हूतियों ने सऊदी अरब पर किया बड़ा हमला 

यमन के हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर सऊदी अरब पर बड़ा हमला करने का दावा किया है. हूतियों की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, विद्रोहियों ने सऊदी अरब के 5 से ज्यादा अति-महत्वपूर्ण रणनीतिक और ऊर्जा ठिकानों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया है. इन हमलों को लेकर सऊदी अरब की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »