कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है, जिस पर बवाल हो गया है. वहीं, PM मोदी ने रविवार को ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया. इन खबरों के अलावा, हरमनप्रीत कौर ने महिला वनडे में भारत के लिए दूसरा सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें
पटना में खड़गे का PM पर विवादित बयान, युवक ने जताया विरोध तो कांग्रेस वर्कर्स ने कर दी पिटाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पटना दौरे पर हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उनके एक बयान पर विवाद हो गया. डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम में खड़गे के संबोधन के बीच एक व्यक्ति ने विरोध जताया. इसके बाद खड़गे ने प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी.
PM मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन, जानिए क्या होगा फायदा
PM नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के जटनी में भारतीय रिजर्व बैंक के नए ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया. भुवनेश्वर के पास इन्फोवैली-II में बने इस सेंटर का मकसद देश के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करना और डिजिटल डेटा की सुरक्षा बढ़ाना है. इस प्रोजेक्ट पर करीब ₹169 से ₹170 करोड़ खर्च होने की जानकारी है.
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर उस्मान ख्वाजा ने संन्यास के बाद अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज खोला है. ऑस्ट्रेलियाई स्टोरी को दिए एक इंटरव्यू में उस्मान ख्वाजा ने बताया कि साल 2009 में उन्हें रूमेटॉइड अर्थराइटिस नाम की एक गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी का पता चला. ख्वाजा ने कहा कि उन्हें सच में लगा था कि वो मरने वाले हैं.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 11वीं गिरफ्तारी, सोनीपत का प्रांजल इंदौर से दबोचा गया
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने 11वीं गिरफ्तारी की है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव हरसाना निवासी प्रांजल को इंदौर से अरेस्ट किया है. शूटरों तक हथियार और जिंदा कारतूस पहुंचाने में उसकी अहम भूमिका थी. आरोपी की निशानदेही पर गुजरात के सूरत से तीन अवैध हथियार बरामद किए गए हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे ODI में शानदार शतक जड़ा. इसी के साथ हरमनप्रीत कौर ने महिला वनडे में भारत के लिए दूसरा सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 329 रनों का टारगेट दिया.
PAK vs ENG: हरी जर्सी छोड़ गुलाबी रंग में क्यों उतरी पाकिस्तानी टीम? वजह आई सामने
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रविवार को वनडे ट्राई-सीरीज मुकाबले में पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारंपरिक हरी जर्सी को छोड़कर गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी. PCB ने इस मुकाबले को 'पिंकटोबर' के तहत ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित किया है. इस दौरान मैच अधिकारियों और कोचिंग स्टाफ ने भी पिंक रिबन पहना.
जामिया में ऑनलाइन क्लासेज के फैसले पर भड़के छात्र, गेट नंबर 7 पर जोरदार हंगामा- VIDEO
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन में ऑनलाइन क्लासेज के विरोध में छात्र और छात्राओं ने कैंपस के गेट नंबर 7 के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया है. बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं कैंपस के बाहर जमा होकर प्रदर्शन किया. हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा है कि अगर एक बार फिर जंग शुरू होती है तो ईरान जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा. अराघची ने ये भी साफ कप दिया है कि अब होर्मुज को लेकर व्यवस्था पहले जैसी नहीं रहेंगी. अराघची ने आगे बताया कि युद्ध छिड़े या न छिड़े, ईरान की नीतियां नहीं बदलेंगी.
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी खरीद के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई की गई है. नगरीय प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे के मुताबिक, अलग-अलग स्तर के 392 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है. इनमें करीब 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी शामिल हैं.
बिहार के सासाराम में Roadies की शूटिंग, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला पहुंचे
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में चर्चित रियलिटी शो "रोड़ीज" की शूटिंग चल रही है. 21 अक्तूबर बुधवार से ही शो की पूरी टीम सासाराम पहुंच गई है. रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने शो के 21वें सीजन का उद्घाटन किया. इस दौरान नेहा धूपिया, निखिल चिनापा, प्रिंस नरूला, विजय सिंह और अभिषेक मिराज समेत कई चर्चित हस्तियां यहां पहुंची हैं.
aajtak.in