Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 अगस्त 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के क्रेमलिन में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मेजबानी की. जयशंकर की कार्य यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत हुई.

Advertisement
विदेश मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की. (File Photo- ITG) विदेश मंत्री ने रूसी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की. (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

24 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मेजबानी की. वहीं, कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है. इन खबरों के अलावा, पी. चिदंबरम ने संसद की संयुक्त समिति के सामने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के प्रस्ताव का विरोध जताया है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

विदेश मंत्री जयशंकर से मिले रूसी व्लादिमीर पुतिन, इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत 

24 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मेजबानी की. जयशंकर की मॉस्को की यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्रेमलिन में बातचीत हुई. इस दौरान जयशंकर ने भारत-रूस के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक और परमाणु क्षेत्र में बढ़ती साझेदारी का जिक्र किया. 

Onion Price Hike: महंगी चीनी ने मिठास की कम, अब प्याज भी रुला रही... कीमतों में अचानक तेज उछाल 

दिल्ली-NCR समेत देश के तमाम शहरों में प्याज की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. रिटेल मार्केट में एक किलो प्याज की कीमत 60-65 रुपये तक पहुंच गई है, जो 30-35 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रही थी. प्याज की कीमतों में अचानक आए तेज़ उछाल को देखते हुए सरकार अपने बफर स्टॉक से प्याज जारी करने की तैयारी कर रही है. 

Advertisement

चीन-तुर्की से हथियार मंगाकर, भारत के खिलाफ कैसी साजिश कर रहा है पाकिस्तान 

पाकिस्तान में 18 से 20 अगस्त 2026 के बीच कई चीनी और तुर्की सैन्य कार्गो विमानों की आवाजाही देखी गई. चीनी वाई-20 सैन्य परिवहन विमान नूर खान और मसरूर एयरबेस पर उतरे. उसी समय तुर्की का एयरबस ए400एम इस्तांबुल से मुरीद एयरबेस पहुंचा. तुर्की के सी-130 हरक्यूलिस विमान भी नूर खान और मसरूर पर देखे गए. 

कर्नाटक में स्वाइन फ्लू के बढ़े केस, इस साल 4000 से अधिक मामले 

कर्नाटक में इस साल 22 अगस्त तक H1N1 समेत इंफ्लुएंजा के 4212 लैब से पुष्टि किए गए मामले सामने आ चुके हैं. बढ़ते मामलों को मद्देनजदर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और तैयारियां तेज कर दी हैं. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह बढ़ोतरी मानसून के दौरान हर साल दिखने वाले मौसमी पैटर्न का हिस्सा है और इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है.
 
'असंवैधानिक है वन नेशन, वन इलेक्शन बिल', JPC के सामने चिदंबरम का तीखा विरोध 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने संसद की संयुक्त समिति के सामने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के प्रस्ताव का विरोध जताया है. उन्होंने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की इस पहल को 'Monstrous' और 'असंवैधानिक' करार दिया. चिदंबरम ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने का प्रस्ताव एक 'बेदिमाग' वाली एक्सरसाइज है.

Advertisement

अमेरिकी चाबुक से कंगाल हुई ईरानी करेंसी, 20 लाख रियाल के बराबर 1 डॉलर 

ईरान की मुद्रा रियाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है. इनफॉर्मल मनी मार्केट में कारोबार शुरू होते ही रियाल गिरकर 1 अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20.2 लाख रियाल पर पहुंच गया. यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब ईरान पर अमेरिका नई और कड़ी आर्थिक पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रहा है. 

IND vs SL: कोलंबो में ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ काटा गदर, बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सिर्फ एक खिलाड़ी कर सका था ऐसा 

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 171 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगा दिया. जुरेल 115 रन बनाकर पहली पारी में नाबाद रहे. ये ध्रुव जुरेल के करियर का दूसरा टेस्ट शतक है. 

भारी बारिश से जलमग्न हुआ गुरुग्राम! स्कूलों-दफ्तरों को कल Work From Home की सलाह 

गुरुग्राम में हुई भारी बारिश ने शहर की सड़कों पर जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी. सुभाष चौक इलाके में स्कूल बसें जलभराव में फंस गई. प्रशासन ने सभी कॉर्पोरेट दफ्तरों, सरकारी और निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को अपने कर्मचारियों और स्टाफ के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' का निर्देश जारी करने की सलाह दी है. 

Advertisement

बिहार विद्या साथी ऐप लांच, 3 लाख छात्रों को 75000 टीचर देंगे फ्री ट्यूशन, JEE-NEET की तैयारी भी कराएंगे 

बिहार सरकार ने पढ़ाई से जुड़े डाउट और सवालों को तुरंत हल करने के लिए 'बिहार विद्या साथी' ऐप की शुरुआत की है. बिहार के CM सम्राट चौधरी ने 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में इस डिजिटल पहल को औपचारिक रूप से लॉन्च किया. सरकार की इस कोशिश से राज्य के 38 जिलों के लगभग 3 लाख छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा.

यशस्वी जायसवाल और असिथा पर लगा भारी जुर्माना, बीच मैदान पर हुई थी लड़ाई, ICC ने लिया बड़ा एक्शन 

कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर ही आपस में भिड़ गए थे. अब इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ICC ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया है. यह घटना मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर में घटी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »