बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 75000 टीचर देंगे फ्री ट्यूशन, JEE-NEET की तैयारी भी कराएंगे

इस ऐप से लगभग 3 लाख छात्रों को लाभ होगा, जो पढ़ाई के दौरान किसी भी समय सवाल पूछ सकते हैं और वन-ऑन-वन ट्यूटर सपोर्ट पा सकते हैं. भविष्य में इसे पूरे राज्य के सरकारी और संबद्ध स्कूलों में विस्तार दिया जाएगा. ऐप में JEE, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी डिजिटल सामग्री उपलब्ध है.

Advertisement
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में लांच की ऐप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में लांच की ऐप

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

बिहार के स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक बेहद राहत भरी और काम की खबर आई है. राज्य सरकार ने पढ़ाई से जुड़े डाउट और सवालों को तुरंत हल करने के लिए 'बिहार विद्या साथी' (Bihar Vidya Sathi App) ऐप की शुरुआत की है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में इस डिजिटल पहल को औपचारिक रूप से लॉन्च किया.

Advertisement

सरकार की इस कोशिश से राज्य के 38 जिलों के लगभग 3 लाख छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा.

क्या है ऐप की सबसे बड़ी खासियत?

अगर पढ़ाई करते वक्त आधी रात को भी कोई सवाल अटक जाता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इस योजना के तहत 24x7 निःशुल्क लाइव शिक्षक: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हर समय फ्री लाइव टीचर सपोर्ट उपलब्ध रहेगा. 75 हजार शिक्षकों की टीम: लगभग 75 हजार शिक्षक छात्रों को 1:1 (वन-ऑन-वन) लाइव ट्यूटर सपोर्ट देंगे.

यहं विद्यार्थी अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से शिक्षक का चुनाव करके पढ़ाई से जुड़े सवालों का तुरंत समाधान पा सकेंगे.

किन विषयों और परीक्षाओं को किया गया है कवर?

यहां कक्षा 9वीं और 10वीं के सभी विषयों के साथ-साथ कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान वर्ग के लिए यह सुविधा शुरू की गई है. यहां बिहार बोर्ड की परीक्षाओं के अलावा, जो छात्र JEE और NEET जैसी कठिन मेडिकल-इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें मुफ्त डिजिटल स्टडी मटेरियल दिया जाएगा.

Advertisement

ऐप में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल्स शामिल किए गए हैं, जिससे कांसेप्ट को आसानी से समझने, प्रैक्टिस टेस्ट देने और डिजिटल स्टडी करने में मदद मिलेगी.

आगे क्या है सरकार की योजना?
ऐप लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी जहां भी और जब भी पढ़ाई करें, उनके साथ शिक्षक का सहयोग हमेशा मौजूद रहे. फिलहाल इसे 700 मॉडल स्कूलों में शुरू किया गया है, लेकिन आने वाले समय में इसका विस्तार राज्य के अन्य सभी सरकारी व संबद्ध विद्यालयों तक किया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »